Palash Muchhal को कोर्ट से मिली राहत, जानें स्मृति संग शादी तोड़ने पर क्यों हुआ था बवाल?

Summary :

Palash Muchhal Gets Relief From Court: क्रिकेटर स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टूट जाने के बाद इस कपल को लेकर हर तरफ कॉन्ट्रोवर्सी देखने को मिली थी. खास तौर पर विवाद सबसे ज्यादा तब गरमाया जब स्मृति के बचपन के दोस्त विज्ञान माने ने सिंगर और कम्पोजर पलाश मुच्छल के खिलाफ कई आरोप लगाए. उन्होंने आरोप लगाया था कि भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना से उनकी शादी से एक दिन पहले उन्होनें पलाश को किसी दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ा था. इसके बाद पलाश ने मानहानि का केस विज्ञान के खिलाफ दायर किया था. हालांकि विज्ञान के…

Palash Muchhal Gets Relief From Court: क्रिकेटर स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टूट जाने के बाद इस कपल को लेकर हर तरफ कॉन्ट्रोवर्सी देखने को मिली थी. खास तौर पर विवाद सबसे ज्यादा तब गरमाया जब स्मृति के बचपन के दोस्त विज्ञान माने ने सिंगर और कम्पोजर पलाश मुच्छल के खिलाफ कई आरोप लगाए. उन्होंने आरोप लगाया था कि भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना से उनकी शादी से एक दिन पहले उन्होनें पलाश को किसी दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ा था.

इसके बाद पलाश ने मानहानि का केस विज्ञान के खिलाफ दायर किया था. हालांकि विज्ञान के आरोपों के बाद पलाश पर भी बॉम्बे हाई कोर्ट में केस फाइल हुआ था, जिसपर अब इन सनसनीखेज आरोपों के मद्देनजर रखते हुए पलाश को अंतरिम राहत दी है, जो कि स्मृति के साथ उनकी टूटी शादी से जुड़ा हैं.

Court Reaction On Vigyaan Mane: कोर्ट ने विज्ञान को कुछ भी कहने से किया मना

Palash Muchhal Gets Relief From Court
Palash Muchhal Gets Relief From Court (Source: Social Media)

कोर्ट ने विज्ञान माने को पलाश के बारे में कोई भी बयान देने या कुछ भी कहने से रोक दिया है, यह देखते हुए कि कॉन्ट्रोवर्शियल बातें किसी इंसान की प्रतिष्ठा और गरिमा को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकती हैं.

Palash Muchhal Gets Relief From Court
Palash Muchhal Gets Relief From Court (Source: Social Media)

Palash Muchhal Gets Relief From Court: पॉपुलर पैपराज़ी विरल भयानी द्वारा शेयर की गई जानकारी के अनुसार, उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में कहा है कि इस प्रकार के अनियंत्रित सार्वजनिक बयान किसी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकती है. आगे के नुकसान को रोकने के लिए, कोर्ट ने विज्ञान को निर्देश दिया कि वो मामले की अगली सुनवाई तक पलाश के बारे में कोई और टिप्पणी न करें.

अदालत के निर्देश पर रिएक्ट करते हुए, पलाश के वकील श्रेयांश मिथारे ने इस घटना को एक महत्वपूर्ण राहत बताया है. उन्होंने कहा है कि ये फैसला झूठे और मानहानिकारक बयानों पर प्रभावी रूप से रोक लगाता है और बढ़ते विवाद के बीच कुछ हद तक निष्पक्षता को दरकिनार कर देता है.

What Is the real Matter: क्या है पूरा मामला

Palash Muchhal Gets Relief From Court
Palash Muchhal Gets Relief From Court (Source: Social Media)

पलाश और स्मृति की होने वाली शादी के खत्म होने के कुछ महीनों बाद ये विवाद शुरू हुआ था. विज्ञान माने, जिन्होंने शादी के फंक्शन में शामिल होने का दावा किया था, उन्होंने सिंगर पर गंभीर आरोप लगाए थे. बेवफाई का आरोप लगाते हुए माने ने दावा किया कि पलाश को फंक्शन के दौरान किसी दूसरी महिला के साथ पकड़ा गया था.

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, माने ने कहा कि, “मैं शादी समारोह (23 नवंबर, 2025) में मौजूद था जब उसे दूसरी महिला के साथ बिस्तर पर रंगे हाथों पकड़ा गया. वो भयानक मंजर था, भारतीय महिला क्रिकेटरों ने उसकी पिटाई भी कर दी थे. पूरा परिवार ही चोर है, मैंने सोचा था कि वो शादी करके सांगली में बस जाएगा, लेकिन यह सब मेरे लिए उल्टा पड़ गया.”

Palash Muchhal Gets Relief From Court
Palash Muchhal Gets Relief From Court (Source: Social Media)

विज्ञान माने का कहना है कि स्मृति के साथ उनका बचपन का रिश्ता है और पलाश से उनकी मुलाकात मंधाना परिवार के जरिए हुई थी. बेवफाई के आरोपों के अलावा, उन्होंने पलाश पर 40 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया है और बताया है कि उन्होंने सांगली में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने ये भी दावा किया कि उनके पास अपने आरोपों को साबित करने के लिए सबूत हैं. अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने आगे कहा कि, “मैंने अपने चैट और फोन पर हुई बातचीत सहित सभी सबूत सुरक्षित रख लिए हैं, जिन्हें मैं पुलिस और मीडिया के साथ शेयर करने के लिए तैयार हूं.”

Palash Muchhal Gets Relief From Court: पलाश ने किया था खुद को डिफेंड

Palash Muchhal Gets Relief From Court
Palash Muchhal Gets Relief From Court (Source: Social Media)

इन आरोपों के बाद, पलाश ने इंस्टाग्राम स्टोरीज के माध्यम से इन बातों को गलत साबित करते हुए कहा था कि, “सांगली निवासी विज्ञान माने द्वारा सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों के मद्देनजर रखते हुए मैं ये साफ करना चाहता हूं कि मेरे खिलाफ ये सभी दावे पूरी तरह से गलत और झूठे हैं.”

उन्होंने अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा कि, “ये आरोप मेरी प्रतिष्ठा को गिराने के इरादे से लगाए गए हैं और इन्हें अनदेखा नहीं किया जाएगा. मेरे वकील श्रेयांश मिथारे सभी कानूनी विकल्पों की तलाश कर रहे हैं और इस मामले को उचित कानूनी प्रक्रियाओं के माध्यम से ही निपटाया जाएगा.” खैर आगे चलकर इस केस की क्या सुनवाई होती है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

Read More: Valentine Day Special: O’Romeo vs तू या मैं – कौन सी फिल्म है बेहतर और किसे टिकट बुक करें?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।