सरकार का बड़ा फैसला, 25 LMT गेहूं, 5 LMT गेंहू के उत्पाद के निर्यात की मंजूरी, चीनी को भी अतिरिक्त मंजूरी

Wheat Export India News

Wheat Export India News : केंद्र सरकार ने गेंहू को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है जिसमें घरेलू बाजार को स्थिर रखने और किसानों को लाभकारी मूल्य सुनिश्चित रखने के लिए 25 लाख मीट्रिक टन (LMT) को मंजूरी दे दी है। यह फैसला शुक्रवार को उपभोक्ता, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के एक बयान में सामने आया जिसमें कहा गया कि घरेलू उपलब्धता और कीमतों की समीक्षा के बाद केंद्र ने 25 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) गेहूं और अतिरिक्त 5 लाख मीट्रिक टन गेहूं उत्पादों के निर्यात को मंजूरी दे दी है।

इसके साथ ही 5 लाख मीट्रिक गेंहू के प्रोडक्टस के नियात की अनुमति दी गई है। सरकार के अनुसार यह फैसला कैलिब्रिटेड है जो कीमतों की व्यापक समीक्षा के बाद लिया गया।

मंत्रालय ने कहा कि अधिक स्टॉक उपलब्धता, कीमतों में नरमी, अपेक्षित उच्च उत्पादकता और मांग के चरम समय में मजबूरी में बिक्री को रोकने की आवश्यकता को देखते हुए, गेहूं और गेहूं उत्पादों के निर्यात की अनुमति देने से घरेलू कीमतों को स्थिर करने, बाजार में तरलता बढ़ाने, कुशल स्टॉक रोटेशन सुनिश्चित करने और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा बनाए रखते हुए किसानों की आय को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Wheat Export India News : पर्याप्त भंडारण

Wheat Export India News
Wheat Export India News (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

मंत्रालय ने कहा कि 2025-26 के दौरान निजी क्षेत्र के पास गेहूं का स्टॉक लगभग 75 लाख मीट्रिक टन है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में लगभग 32 लाख मीट्रिक टन अधिक है, जो पर्याप्तता की अच्छी स्थिति को दर्शाता है। वहीं 1 अप्रैल 2026 तक भारतीय खाद्य निगम (FCI) के केंद्रीय भंडार में कुल गेहूं उपलब्धता लगभग 182 LMT रहने का अनुमान है. जो पर्याप्त है। जिससे यह सुनिश्चित होता है कि निर्यात अनुमतियों से घरेलू खाद्य सुरक्षा आवश्यकताओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

रबी 2026 सीजन में गेहूं की बुवाई बढ़कर करीब 334.17 लाख हेक्टेयर हो गई है, जो पिछले साल 328.04 लाख हेक्टेयर थी. सरकार ने इसे न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और खरीद सिस्टम पर किसानों के मजबूत भरोसे का संकेत बताया है और एक और बेहतर फसल की संभावना जताई है.

रबी 2026 सीज़न में गेहूं की खेती का रकबा पिछले वर्ष के 328.04 लाख हेक्टेयर से बढ़कर लगभग 334.17 लाख हेक्टेयर हो गया है, जो न्यूनतम समर्थन मूल्य और खरीद तंत्र के आश्वासन से समर्थित किसानों के मजबूत आत्मविश्वास को दर्शाता है।

Wheat Export India : चीनी को भी अतिरिक्त मंजूरी

Wheat Export India News
Wheat Export India News (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

सरकार ने चालू 2025-26 चीनी सीज़न के दौरान अतिरिक्त 5 लाख मीट्रिक टन चीनी के निर्यात को भी मंजूरी दे दी है, जिससे कुल स्वीकृत चीनी निर्यात 20 लाख मीट्रिक टन हो गया है। इससे पहले, 14 नवंबर, 2025 के एक आदेश के तहत 15 लाख मीट्रिक टन चीनी के निर्यात की अनुमति दी गई थी।

Wheat Export India News
Wheat Export India News ( SOURCE : SOCIAL MEDIA)

चीनी मिलों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 31 जनवरी, 2026 तक लगभग 1.97 लाख मीट्रिक टन चीनी का निर्यात किया जा चुका था, जबकि लगभग 2.72 लाख मीट्रिक टन चीनी के निर्यात के लिए अनुबंध किए गए थे। इच्छुक चीनी मिलों को 5 लाख मीट्रिक टन (LMT) चीनी निर्यात का अतिरिक्त कोटा उपलब्ध कराया जाएगा, बशर्ते कि उन्हें आवंटित मात्रा का कम से कम 70% 30 जून, 2026 तक निर्यात करना होगा।

यह भी पढ़ेंटोल टैक्स नियमों में बड़ा बदलाव, इन राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे पर नहीं देना होगा टोल, जानें कब से लागू होंगे नियम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।