नितीश के बाद जेडीयू के कमान निशांत के हाथ ! बिहार के मंत्री अशोक चौधरी के बयान से लगभग तय

Summary :

Minister Ashok Choudhary Statement Nishant Kumar : बिहार की राजनीति इन दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की संभावनाओं और उनके संभावित उत्तराधिकारी को लेकर चर्चाओं से गरमाई हुई है। इसी बीच राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री अशोक चौधरी का एक बयान सामने आया है, जिसने सियासी हलकों में नई बहस को जन्म दे दिया है। उन्होंने न केवल नीतीश कुमार के इस्तीफे से जुड़ी अटकलों पर प्रतिक्रिया दी, बल्कि उनके बेटे निशांत कुमार की राजनीति में भूमिका को लेकर भी अहम संकेत दिए। निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री पर बड़ा बयान मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार के…

Minister Ashok Choudhary Statement Nishant Kumar : बिहार की राजनीति इन दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की संभावनाओं और उनके संभावित उत्तराधिकारी को लेकर चर्चाओं से गरमाई हुई है। इसी बीच राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री अशोक चौधरी का एक बयान सामने आया है, जिसने सियासी हलकों में नई बहस को जन्म दे दिया है। उन्होंने न केवल नीतीश कुमार के इस्तीफे से जुड़ी अटकलों पर प्रतिक्रिया दी, बल्कि उनके बेटे निशांत कुमार की राजनीति में भूमिका को लेकर भी अहम संकेत दिए।

निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री पर बड़ा बयान

मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की चर्चाओं के बीच अशोक चौधरी ने कहा कि यह फैसला पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की इच्छा से हुआ है। उन्होंने कहा, “निशांत अब पार्टी की बागडोर संभाल रहे हैं. हम सभी मजबूती के साथ उनके पीछे खड़े हैं और उन्हें पूरी ताकत के साथ आगे ले जाएंगे.”

इस बयान के बाद माना जा रहा है कि जेडीयू में नई पीढ़ी को आगे लाने की तैयारी शुरू हो चुकी है और पार्टी नेतृत्व में बदलाव की संभावनाओं पर चर्चा तेज हो गई है।

नीतीश कुमार के इस्तीफे की चर्चा पर प्रतिक्रिया

गृह विभाग के उस पत्र पर भी मंत्री ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें नीतीश कुमार के इस्तीफे का उल्लेख किया गया था। इस पर अशोक चौधरी ने कहा कि इसमें कोई असामान्य बात नहीं है। उनके मुताबिक यह एक सामान्य प्रक्रिया है कि जब कोई मुख्यमंत्री पद छोड़ता है, तो उसकी सुरक्षा व्यवस्था में भी उसी अनुसार बदलाव किया जाता है।

विपक्ष पर साधा निशाना

अशोक चौधरी ने इस मुद्दे पर विपक्ष को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब तेजस्वी यादव अपने पिता के साथ सत्ता से बाहर हुए थे, तब वे भी Z+ सुरक्षा के लिए प्रयास कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वह इस तरह के मामलों को बेवजह बड़ा बना रहा है।

बता दें, नितीश कुमार ने 30 मार्च को एमएलसी से इस्तीफा दिया है, अब वे राज्यसभा जाएंगे जिसके लिए 10 अप्रैल को वे शपथ लेंगे, जिसके बाद उन्हें 6 महीने के भीतर राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना होगा.

यह भी पढ़ें – Delhi में छाए बादल! UP-Bihar समेत 18 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।