“14 मिलियन ईरानी बलिदान के लिए तैयार” Human Chain से बनाई ढाल, ट्रंप के अल्टिमेटम के बाद, राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन की चेतावनी

Summary :

Masoud Pezeshkian Trump Ultimatum Response: खाड़ी देशों में जारी जंग के बीच ट्रंप ने ईरान को डेडलाइन के तहत समझौता करने का अल्टीमेटम भी दिया और चेतावनी दी कि समझौता नहीं किया तो उसके बाद ईरान में न तो पुल बनेंगे, न ही बिजली संयंत्र। ट्रंप ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि हम ईरान को एक रात में तबाह कर सकते है। वहीं ईरान ने अमेरिका के 15 बिंदुओं वाले शांति प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। अब ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने शपथ लेते हुए कहा कि ईरानी देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का…

Masoud Pezeshkian Trump Ultimatum Response: खाड़ी देशों में जारी जंग के बीच ट्रंप ने ईरान को डेडलाइन के तहत समझौता करने का अल्टीमेटम भी दिया और चेतावनी दी कि समझौता नहीं किया तो उसके बाद ईरान में न तो पुल बनेंगे, न ही बिजली संयंत्र। ट्रंप ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि हम ईरान को एक रात में तबाह कर सकते है। वहीं ईरान ने अमेरिका के 15 बिंदुओं वाले शांति प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। अब ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने शपथ लेते हुए कहा कि ईरानी देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने को तैयार है साथ ही ईरान के 14 मिलियन लोग खुद से बलिदान के लिए तैयार है।

Masoud Pezeshkian Trump Ultimatum Response: 14 मिलियन ईरानी बलिदान के लिए तैयार

Masoud Pezeshkian Trump Ultimatum Response
Masoud Pezeshkian Trump Ultimatum Response (Source: Social Media)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा ईरान को समझौता मानने के लिए दिए गए अल्टीमेटम की उलटी गिनती जारी रहने के बीच, राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने शपथ ली कि ईरानी देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने को तैयार हैं। साथ ही ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि वे भी देश के लिए बलिदान होने को तैयार हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 14 मिलियन से अधिक ईरानियों ने ईरान की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान देने की तत्परता जताई है और वह खुद ईरान के लिए बलिदान देने के लिए तैयार है।

मानव श्रृंखला बनाने की अपील

इससे पहले, ईरान के उप खेल मंत्री अलीरेज़ा रहीमी ने देश के एथलीटों और कलाकारों से पावर प्लांट के चारों ओर “मानव श्रृंखला” बनाने की अपील की था, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा दिए गए कई अल्टीमेटम के बाद हवाई हमलों को रोकने का एक प्रयास किया गया था। उन्होंने सभी युवाओं, खिलाड़ियों, कलाकारों, छात्रों और शिक्षकों को बिजली संयंत्रों के पास इकट्ठा होने के लिए आमंत्रित किया और कहा था कि ये पावर प्लांट हमारी दौलत और संपत्ति हैं।

Masoud Pezeshkian Trump Ultimatum Response: बड़े पैमाने पर बमबारी

Masoud Pezeshkian Trump Ultimatum Response (1)
Masoud Pezeshkian Trump Ultimatum Response (Source: Social Media)

ट्रम्प ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान ने समय सीमा का पालन नहीं किया, तो उसके सभी बिजली उत्पादन संयंत्रों और पुलों को निशाना बनाकर एक साथ बड़े पैमाने पर बमबारी की जाएगी। साथ ही इन लक्ष्य को चार घंटे के भीतर बमबारी के बाद फिर कभी उपयोग न किए जाने योग्य स्थिति में छोड़ना होगा। पूरा देश एक ही रात में तबाह हो सकता है और वह रात आज की रात हो सकती है।

ALSO READ: ट्रंप की डेडलाइन खत्म होने के बाद ईरान में मचेगी तबाही! तेल,पुल, पावर प्लांट निशाने पर, इजरायल ने भी दी चेतावनी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।