ट्रंप की डेडलाइन खत्म होने के बाद ईरान में मचेगी तबाही! तेल,पुल, पावर प्लांट निशाने पर, इजरायल ने भी दी चेतावनी

Summary :

Trump Iran Deadline Crisis: अमेरिका और ईरान के बीच जंग रोकने के लिए सीजफायर समझौते पर तनातनी जारी है ट्रंप ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि हम ईरान को एक रात में तबाह कर सकते है। वहीं ईरान ने अमेरिका के 15 बिंदुओं वाले शांति प्रस्ताव को खारिज कर दिया है और कहा है कि वह संघर्ष का स्थायी अंत चाहता है। ट्रंप की डेडलाइन खत्म होने और तबाही मचाने की चेतावनी देने के बाद इजरायल ने भी ईरान के लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि 12 घंटे तक ट्रेन में सफर ना करें और रेल…

Trump Iran Deadline Crisis: अमेरिका और ईरान के बीच जंग रोकने के लिए सीजफायर समझौते पर तनातनी जारी है ट्रंप ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि हम ईरान को एक रात में तबाह कर सकते है। वहीं ईरान ने अमेरिका के 15 बिंदुओं वाले शांति प्रस्ताव को खारिज कर दिया है और कहा है कि वह संघर्ष का स्थायी अंत चाहता है। ट्रंप की डेडलाइन खत्म होने और तबाही मचाने की चेतावनी देने के बाद इजरायल ने भी ईरान के लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि 12 घंटे तक ट्रेन में सफर ना करें और रेल पटरीयों से भी दूर रहे।

Trump Iran Warning: ट्रंप ने दी धमकी

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के खारे पानी को मीठा बनाने वाले संयंत्रों पर हमला करने की धमकी दी है, साथ ही उन्होंने पहले भी चेतावनी दी थी कि अमेरिका ईरान के ऊर्जा और बिजली के बुनियादी ढांचे पर बमबारी कर सकता है। बता दें कि अगर अमेरिका या इज़राइल इन हमलों को अंजाम देते हैं, तो इससे ईरान के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और नागरिक आबादी को नुकसान पहुंचेगा, जबकि इस्लामी गणराज्य की सैन्य क्षमताओं को कोई खास नुकसान नहीं होगा।

Trump Iran Deadline Crisis: ट्रेन में सफर ना करें

इजरायल ने चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान के लोगों ट्रेन में सफर ना करें और अगले 12 घंटे तक ट्रेन का भी इस्तेमाल ना करें साथ ही पटरियों से भी दूर रहें। बता दें कि चेतावनी देने के साथ ही समय सीमा भी बताई गई है और कहा कि रात 9 बजे तक पूरे देश में ट्रेन से यात्रा नहीं करें क्योंकि यह आपकी जान के लिए खतरा हो सकती है। इजरायली सेना ने कहा कि प्रिय नागरिकों हम आपकी सुरक्षा के लिए अपील करते है।

ALSO READ: ‘NATO बस एक कागजी शेर है…’, ईरान युद्ध के बीच अकेले पड़े ट्रंप का सहयोगियों पर फूटा गुस्सा, सुरक्षा गारंटी पर उठाए सवाल

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।