सपा ने Mata Prasad Pandey को बनाया नेता प्रतिपक्ष, जानें कैसा रहा सियासी सफर

Summary :

Mata Prasad Pandey : समाजवादी पार्टी (सपा) ने माता प्रसाद पांडेय को यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाने का ऐलान किया है। Mata Prasad Pandey बने नेता प्रतिपक्ष समाजवादी पार्टी (सपा) ने माता प्रसाद पांडेय को यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाने का ऐलान किया है। 81 वर्षीय माता प्रसाद पांडेय ब्राह्मण समाज से ताल्लुक रखते हैं। सात बार विधायक रहे पांडेय दो बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष और राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। वर्तमान में सिद्धार्थनगर जिले के इटावा विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्हें अखिलेश यादव का काफी करीबी नेता माना जाता है। Mata Prasad…

Mata Prasad Pandey

Mata Prasad Pandey : समाजवादी पार्टी (सपा) ने माता प्रसाद पांडेय को यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाने का ऐलान किया है।

Mata Prasad Pandey बने नेता प्रतिपक्ष

समाजवादी पार्टी (सपा) ने माता प्रसाद पांडेय को यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाने का ऐलान किया है। 81 वर्षीय माता प्रसाद पांडेय ब्राह्मण समाज से ताल्लुक रखते हैं। सात बार विधायक रहे पांडेय दो बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष और राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। वर्तमान में सिद्धार्थनगर जिले के इटावा विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्हें अखिलेश यादव का काफी करीबी नेता माना जाता है।

माता प्रसाद पांडेय बने यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, अखिलेश यादव ने की  घोषणा - Amrit Vichar

Mata Prasad Pandey : माता प्रसाद पांडेय पहली बार 1980 में विधानसभा का चुनाव जीते थे। इसके बाद 1985, 1989, 2002, 2007, 2012 और 2022 में विधानसभा के लिए चुने जा चुके हैं। वह मुलायम सिंह यादव की सरकार में स्वास्थ्य और श्रम व रोजगार विभाग के मंत्री रह चुके हैं।बतौर नेता प्रतिपक्ष वो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की जगह लेंगे, जिन्होंने कन्नौज से लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद करहल सीट से विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था।

Who is Mata Prasad Pandey akhilesh yadav made the Leader of Opposition up  vidhansabha- Mata Prasad Pandey: कौन हैं माता प्रसाद पांडे? जिनको अखिलेश ने  बनाया नेता प्रतिपक्ष | Jansatta

नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि विधानसभा में हम सरकार को घेरने का काम करेंगे। हमने सरकार से आग्रह किया था कि सत्र को कुछ दिनों के लिए आगे बढ़ाएं। हमारी कोशिश है कि सत्र को आगे बढ़ाया जाए, जिससे जनहित के मुद्दे को उठाया जा सके। उन्होंने कहा, योगी सरकार ने इस प्रदेश को विनाश के कगार पर पंहुचा दिया। भ्रष्टाचार समेत तमाम मुद्दों पर हम सरकार को घेरेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar