Jharkhand : झारखंड के चाईबासा में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने टोंटो थाना क्षेत्र से पांच किलो आईईडी विस्फोटक बरामद किया है। सुरक्षाबलों ने माओवादियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया है।
Jharkhand में सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी
सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए माओवादी इस तरह के विस्फोटक को जंगल में लगाते हैं। सुरक्षाकर्मी कई महीनों से विस्फोटकों को जंगल में ढूंढने का सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। इसी अभियान के तहत रविवार को टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका और प्रधान घाट के आस-पास जंगल पहाड़ी क्षेत्रों में जांच की गई।बता दें कि इसी दौरान सुरक्षाबलों को भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ। सुरक्षा के दृष्टिकोण से आईईडी विस्फोटक को उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता की सहायता से नष्ट कर दिया गया।
Jharkhand : माओवादी सुरक्षाबलों पर हमला करने के लिए जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में छुपे रहते हैं। वो जंगल में विस्फोटक बिछाकर जवानों को शिकार बनाते हैं। ताकि एक साथ कई सुरक्षाकर्मियों को मौत के घाट उतारा जा सके, लेकिन देश के जवान माओवादियों के इस मंसूबे को लगातार असफल कर रहे हैं।बता दें कि विस्फोटकों को नष्ट करने के लिए सुरक्षा बलों की ओर से नक्सलियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
पिछले साल 10 अक्टूबर 2023 से शुरू सर्च ऑपरेशन के तहत कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटंबा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ-साथ टोंटो थाना के हुसिपी, राजाबासा, तुम्हाबाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया गांवों के सीमावर्ती इलाकों में विस्फोटक पदार्थ की तलाश की जा रही है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





