पुराने-एडिटेड VIDEO से मथुरा की होली को बदनाम करने की रच रहे थे साजिश, पुलिस ने 7 यूट्यूबर्स के खिलाफ दर्ज की FIR

Summary :

Mathura Holi News: मथुरा जिले के बरसाना थाना क्षेत्र में आयोजित होने वाली विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली को लेकर सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा कदम उठाया है। बरसाना पुलिस ने 7 यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि इन लोगों ने पुराने वीडियो क्लिप्स को एडिट करके इस तरह इंटरनेट पर शेयर किया, जिससे बरसाना और मथुरा की सांस्कृतिक छवि को नुकसान पहुंचा। पुलिस के अनुसार, वायरल किए गए वीडियो वर्तमान होली समारोह के नहीं थे, बल्कि पिछले वर्षों के थे। इन्हें भ्रामक तरीके से प्रस्तुत…

Mathura Holi News: मथुरा जिले के बरसाना थाना क्षेत्र में आयोजित होने वाली विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली को लेकर सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा कदम उठाया है। बरसाना पुलिस ने 7 यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि इन लोगों ने पुराने वीडियो क्लिप्स को एडिट करके इस तरह इंटरनेट पर शेयर किया, जिससे बरसाना और मथुरा की सांस्कृतिक छवि को नुकसान पहुंचा।

पुलिस के अनुसार, वायरल किए गए वीडियो वर्तमान होली समारोह के नहीं थे, बल्कि पिछले वर्षों के थे। इन्हें भ्रामक तरीके से प्रस्तुत कर लोगों के बीच गलत संदेश फैलाने की कोशिश की गई।

Mathura Holi News: Fake वीडियो से परंपरा को गलत तरीके से दिखाया गया

Mathura Holi News (image-social media )
Mathura Holi News (image-social media )

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वीडियो को इस तरह संपादित किया गया था जिससे ब्रज क्षेत्र की पारंपरिक लट्ठमार होली को गलत रूप में दिखाया जा सके। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई और धार्मिक व सांस्कृतिक भावनाओं को ठेस पहुंची। पुलिस का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां न केवल समाज में भ्रम पैदा करती हैं बल्कि क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को भी नुकसान पहुंचाती हैं। इसी कारण आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की धारा 67 और 67A के तहत कार्रवाई शुरू की गई है।

FIR Against 7 Youtubers Criticising Mathura Holi: छेड़छाड़ की खबरों को पुलिस ने बताया झूठा

Mathura Holi News (image-social media )
Mathura Holi News (image-social media )

मामले पर जानकारी देते हुए एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने कहा कि सोशल मीडिया पर फैल रही छेड़छाड़ या किसी अप्रिय घटना की खबरें पूरी तरह गलत और आधारहीन हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि 24 फरवरी से ब्रज क्षेत्र में होली उत्सव पारंपरिक तरीके से शांतिपूर्वक और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। प्रशासन के पास अब तक किसी महिला, श्रद्धालु या पर्यटक द्वारा किसी भी प्रकार की घटना को लेकर कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। पुलिस का मानना है कि पुराने वीडियो को नए घटनाक्रम की तरह पेश कर लोगों को गुमराह किया गया।

Mathura Holi 2026: सुरक्षा व्यवस्था मजबूत, हर जगह निगरानी

Mathura Holi News (image-social media )
Mathura Holi News (image-social media )

होली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पूरे जिले में लगभग 230 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनके जरिए लगातार निगरानी की जा रही है। इसके अलावा एंटी रोमियो स्क्वॉड भी सक्रिय है, जो सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और किसी भी तरह की अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Mathura Police: लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

एसपी देहात ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर मिलने वाली किसी भी जानकारी को बिना जांचे साझा न करें। यदि किसी के साथ कोई घटना होती है तो तुरंत पुलिस को लिखित शिकायत दें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

पुलिस लगातार भ्रामक सामग्री फैलाने वालों की पहचान कर रही है और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन का उद्देश्य ब्रज की परंपराओं की गरिमा बनाए रखना और त्योहार को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है।

यह भी पढ़ें: होली पर बदल गया Namo Bharat Train और Meerut Metro का समय! शाम 5 बजे शुरू होगी सेवा

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।