Mathura Huge Boat Capsized : माथुर के केशी घाट में एक बड़ा हादसा हुआ है, बड़ी नाव पलटने की खबर है। जानकारी के अनुसार इस घटना में 30 लोगों के डूबने की खबर सामने आ रही है। बता दें नाव में श्रद्धालु थे, जो पांटून ब्रिज से टकराकर पलट गई. इस हादसे में सूत्रों के अनुसार लगभग 6 लोगों की मौत हो गई है और अभी तक 22 लोगों का रेस्क्यू कर, उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया है.
मथुरा के एसपी ग्रामीण सुरेश चंद रावत के अनुसार श्रद्धालुओं का दल पंजाब से आया हुआ था. मौके पर एसडीआरएफ की टीम मौजूद है. बताया जा रहा है कि नाव में सवार सभी श्रद्धालु वृंदावन से देवराहा बाबा मांठ जा रहे थे. नाव पलटने की सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.
कैसे हुआ हादसा
दरअसल, हादसा दोपहर पौने 3 बजे के करीब केशी घाट पर हुआ. यह घाट श्रीबांके बिहार मंदिर से करीब ढाई किमी की दूरी पर है. लोगों ने बताया कि नाव पीपा पुल से टकराने के बाद नदी में पलट गई.
स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स और नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स की टीमें करीब 50 स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में लापता लोगों की तलाश में जुट गई. वहीं गुलाब नाम के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि तेज हवा के कारण यह हादसा हुआ. उन्होंने कहा कि तेज वहा की वजह से नाव पर नियंत्रण नहीं रहा और वह पीपा पुल से टकराकर यमुना नदी में पलट गई.
क्या कहा सरकार ने
वहीं मथुरा में नाव पलटने की घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है, वहीं मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.
डीएम ने कहा कि हमारा काम लोगों की जान बचाना है, अस्पतालों को भी अलर्ट कर दिया गया है. रामकृष्ण मिशन अस्पताल हमारा सबसे बड़ा अस्पताल है, हमने इसे हाई अलर्ट पर रखा है. बता दें इस घटना से श्रद्धालुओं के मन में अब चिंता होने लगी है।
यह भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश में बढ़े 84 लाख मतदाता, SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट में नहीं है आपका नाम, तो जानें कैसे जोड़े





















