बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने कांग्रेस पर बसपा प्रत्याशी खरीदने का आरोप लगाते हुए आज चेतावनी दी कि कांग्रेस ने गुना-शिवपुरी संसदीय सीट के बसपा प्रत्याशी को ‘खरीदकर’ जो नुकसान पहुंचाया है, उसे आगे आने वाले समय में इसकी कीमत चुकानी पड सकती है। साथ ही उन्होंने मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार पर किसानों की कर्जमाफी नहीं किए जाने का भी आरोप लगाया।
मध्यप्रदेश के मुरैना में सुश्री मायावती मुरैना लोकसभा से बसपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ना सहित भिंड और ग्वालियर के प्रत्याशियों के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि गुना के प्रत्याशी लोकेंद, सिंह राजपूत को ‘खरीदकर’ बसपा को जो नुकसान पहुंचाया गया है। इसके लिए कांग्रेस को आने वाला समय भारी पड़ सकता है और उसे इसकी ब्याज समेत कीमत चुकानी पड़ सकती है।
इस मौके पर उन्होंने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर सीधा हमला किया और कहा कि सीमाएं सुरक्षित नहीं हैं और आये दिन आतंकी हमले हो रहे हैं और हमारे जवान शहीद हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद, की मोदी सरकार अपने दायित्वों के निर्वहन में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है।
UP में चुनाव आयोग ने लिया 6 मई को 10 मतदान केन्द्रों पर पुनर्मतदान का निर्णय
इसके साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर बसपा प्रत्याशियों को डराया धमकाया जा रहा है और उन पर झूंठे मुकदमे लगाकर जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा मध्यप्रदेश और देश पर त्र्यादातर समय कांग्रेस ने राज किया, लेकिन फिर भी विकास नहीं हो पाया। दलित और शोषितों को आरक्षण का जो सही लाभ मिलना चाहिए था, वो कांग्रेस शासन में नहीं मिला।
उन्होंने मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा कांग्रेस ने 10 दिन में किसानों का कर्त्र माफ करने की बात कही थी, लेकिन अभी तक किसी भी किसान का कर्त्र माफ नहीं हुआ। सिर्फ फाइलों में कर्त्रमाफी हुई। ना रोजगार दिया, ना महंगाई भत्ता दिया।


Download Android App
Download iOS App



