Meta का जवाब आया, WhatsApp के Username Feature पर सरकार को क्या बताया? जानें

Summary :

मेटा ने WhatsApp के “यूजरनेम” फीचर को रोल आउट करने के बारे में सरकार को अपना जवाब भेजा है। WhatsApp से कल रात जवाब मिला कि, ” अभी हम इसकी जांच कर रहे हैं। बात दें कि 1 जुलाई को केंद्र सरकार ने भारत में WhatsApp पर “यूजरनेम” फीचर रोल आउट करने के बारे में मेटा को नोटिस भेजा था। नोटिस में सरकार ने मेटा से “यूजरनेम” फीचर के बारे में सभी जानकारी देने को कहा था। सरकार ने मेटा से कहा था कि जब तक इस मामले पर बातचीत पूरी नहीं हो जाती, तब तक “यूजरनेम” फीचर रोल आउट…

मेटा ने WhatsApp के “यूजरनेम” फीचर को रोल आउट करने के बारे में सरकार को अपना जवाब भेजा है। WhatsApp से कल रात जवाब मिला कि, ” अभी हम इसकी जांच कर रहे हैं। बात दें कि 1 जुलाई को केंद्र सरकार ने भारत में WhatsApp पर “यूजरनेम” फीचर रोल आउट करने के बारे में मेटा को नोटिस भेजा था।

नोटिस में सरकार ने मेटा से “यूजरनेम” फीचर के बारे में सभी जानकारी देने को कहा था। सरकार ने मेटा से कहा था कि जब तक इस मामले पर बातचीत पूरी नहीं हो जाती, तब तक “यूजरनेम” फीचर रोल आउट न करे। इस जानकारी की पुष्टि मीडिया एजेंसी ANI ने की है। तो चलिए जान लेते है क्या है मेटा और सरकार के बीच का पूरा मामला?

क्या है पूरा विवाद?

बता दें कि WhatsApp ने यूजरनेम फीचर के लिए रिजर्व करने की सुविधा को लॉन्च से पहले ही शुरू कर दिया लेकिन लोगों के मन में एक ही सवाल था कि क्या यूजरनेम लेना जरूरी है या नहीं? बिना यूजरनेम के Whatsapp चलेगा या नहीं.. कुछ सवालों का WhatsApp ने जवाब देते हुए कहा कि यह फीचर सिर्फ एक ऑप्शन की तरह है और जरूरी नहीं है कि यूजरनेम लें या नहीं। यह सुविधा यूजर्स के लिए लाइ गई है और यूजर्स पर निर्भर करता है कि वह यूजरनेम को लेना चाहता है या नहीं। मेटा ने अब इस मामले में सरकार की ओर से भेजे गए नोटिस का बेबाकी से जवाब दिया है।

क्या है WhatsApp यूजरनेम फीचर?

meta reply on govt. notice (CREDIT-SM)

Whatsapp ने बताया कि यूजरनेम फीचर रोलआउट कर दिया है जिसमें यूजर्स को अपने फोन नंबर शेयर किए बिना किसी भी व्यक्ति से चैटिंग कर सकता है

ग्रुप में शामिल होने के लिए फोन नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं होगी।

WhatsApp ने इस फीचर को पेश किया है और इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।

मेटा ने सिर्फ रिजर्व करने की सुविधा दी है लेकिन अभी यूजरनेम सर्च नहीं होगा ना ही कोई मेसेज भेज पाएगा।

READ ALSO: Whatsapp Usernames Kya Hai: अब यूजरनेम फीचर ना लेने पर नहीं चलेगा Whatapp? Meta ने दिया जवाब, सामने आई डिटेल्स

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।