Middle East Tensions: ईरान और अमेरिका-इजरायल के हमलों में जान-माल का भारी नुकसान हो रहा है। ईरान और इजरायल की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, हमले में घायल और मारे गए लोगों में बच्चे भी शामिल हैं। ईरान की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका-इजरायल के हमले में अब तक 202 बच्चों और 223 महिलाओं की मौत हो चुकी है। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी बयान में बताया गया कि अमेरिका-इजरायल के हमलों में कम से कम 202 बच्चे और 223 महिलाएं मारी गई हैं, जिनमें तीन गर्भवती भी शामिल हैं। फार्स न्यूज एजेंसी के बयान में कहा गया है कि मारे गए बच्चों में से 12 पांच साल से कम उम्र के थे।
Middle East Tensions: 24 घंटों में ईरान के साथ लड़ाई की वजह से 108 लोग घायल
द टाइम्स ऑफ इजरायल के अनुसार, इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में ईरान के साथ लड़ाई की वजह से 108 घायल लोगों को हॉस्पिटल ले जाया गया है। इजरायली स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि 28 फरवरी से रविवार सुबह तक, 3,195 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से 81 अभी हॉस्पिटल में हैं।
Iran Isreal War: हमलों के लिए जिम्मेदार कौन?

दोनों तरफ से जारी हमलों के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने जोर देकर कहा कि ईरान ने मिडिल ईस्ट में आम लोगों या रिहायशी इलाकों को निशाना नहीं बनाया है। उन्होंने कहा कि तेहरान अपने पड़ोसियों के साथ एक कमेटी बनाने के लिए तैयार है ताकि यह पता लगाया जा सके कि ऐसे हमलों के लिए कौन जिम्मेदार है।
अराघची के टेलीग्राम चैनल ने अल-अरबी अल-जदीद वेबसाइट को दिए एक इंटरव्यू में उनके हवाले से कहा कि तेहरान खाड़ी देशों के साथ बातचीत कर रहा है और ऐसी किसी भी पहल का स्वागत करेगा, जो ईरान पर अमेरिका-इजरायली युद्ध को खत्म करने की गारंटी दे सके।
खाड़ी देशों ने ईरान से अपने इलाकों पर हमले बंद करने को कहा है, जिनके बारे में उनका कहना है कि इन हमलों से न सिर्फ अमेरिकी सैन्य फोर्स को नुकसान हुआ है, बल्कि एनर्जी सुविधाओं और रिहायशी इलाकों को भी नुकसान पहुंचा है।
यह भी पढ़ें: ड्रोन अटैक के जवाब में पाकिस्तान की कार्रवाई, कंधार में तालिबान ठिकाने पर हमला


Download Android App
Download iOS App




