Middle East War Update Today: एक महीने से अधिक समय तक जारी युद्ध में पिछले कुछ घंटो में तबाही मच गई है और मिडिल ईस्ट के कई देशों में लाशें बिछ गई है। कई देशों में ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे है और बैलिस्टिक मिसाइल-ड्रोन से हमला किया जा रहा है। इसी बीच लेबनान, ईरान की राजधानी तेहरान, इजरायल के हाइफा शहर समेत कई देशों में मिसाइल अटैक किए गए जिसमें कई लोगों की मौत हो गई है साथ ही कई लोग घायल हो गए है। वहीं कुवैत और UAE में सायरन और धमाके की आवाज सुनाई दे रही है।
Middle East War Update Today: हाइफ़ा में आवासीय इमारत पर भीषण हमला
ईरान ने हाइफ़ा में एक आवासीय इमारत पर भीषण मिसाइल हमला कर दिया है जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है और इमारत ध्वस्त होने से 4 लोग मलबे में दबे हुए है। इज़रायल ने बताया कि हाइफ़ा में एक आवासीय इमारत पर ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल हमले में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य व्यक्तियों की तलाश के लिए अभियान जारी है। इजरायल के पुलिस आयुक्त डैनी लेवी ने बताया कि आवासीय इमारत पर गिरने वाली बैलिस्टिक मिसाइल का वारहेड शायद टकराने पर नहीं फटा होगा इसलिए कई इमारतों को खाली करा दिया, जिससे मिसाइल के फटने से भारी तबाही का डर ना रहे।
Tehran Rejects Trumps Hormuz Deadline: तेहरान में 13 लोगों की मौत

मिडिल ईस्ट की जंग ने ईरान की राजधानी तेहरान और उसके आसपास के इलाके धमाकों की आवाज से दहल उठे है। अमेरिका-इजरायल के भीषण हमले में 13 लोगों की मौत हो गई है और शरीफ यूनिवर्सिटी को भी निशाना बनाया गया है। ईरानी मीडिया ने इन हमलों और वहां इमारतों को हुए नुकसान की जानकारी दी, साथ ही परिसर के पास स्थित प्राकृतिक गैस वितरण केंद्र को भी नुकसान पहुंचा है।
Southern Lebanon Attacks: लेबनान और बेरूत में भीषण बमबारी
इजरायल ने दक्षिणी लेबनान और राजधानी बेरूत में भीषण बमबारी की है जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि लेबनान के सबसे बड़े सार्वजनिक चिकित्सा केंद्र, रफिक हरीरी विश्वविद्यालय अस्पताल से महज 100 मीटर की दूरी पर हमला किया गया था। जिसमें कई लोगों मौत हो गई, 39 अन्य घायल हो गए और पास के एक आवासीय क्षेत्र को भारी नुकसान पहुंचा है।
ALSO READ: तेहरान के रिहायशी इलाकों पर बमबारी, 13 लोगों की मौत, शरीफ यूनिवर्सिटी और गैस केंद्र को बनाया निशाना



















