Mirzapur Train Accident: रेलवे ट्रैक पार करते हुए ट्रेन से कटे 8 लोग, शवों के उड़े चीथड़े, चुनार स्टेशन पर मचा हड़कंप

Summary :

Mirzapur Train Accident: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आज गंगा स्नान करने जा रहे भक्त ट्रेन की चपेट में आ गए बता दें कि चुनार रेलवे स्टेशन पर ट्रैक को पार करने के दौरान 8 भक्त ट्रेन से कट गए जिसमें सभी 8 लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि यह भक्त ट्रेन से चुनार स्टेशन तक पहुंचे थे और वाराणसी जाने के लिए ट्रैक को पार कर रहे थे तभी ट्रेन की चपेट में आने से 8 लोगों की मौत हो गई, इस भयावह हालात के बाद शवों के चीथड़े उड़ गए है। Mirzapur Train Accident: शव…

Mirzapur Train Accident: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आज गंगा स्नान करने जा रहे भक्त ट्रेन की चपेट में आ गए बता दें कि चुनार रेलवे स्टेशन पर ट्रैक को पार करने के दौरान 8 भक्त ट्रेन से कट गए जिसमें सभी 8 लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि यह भक्त ट्रेन से चुनार स्टेशन तक पहुंचे थे और वाराणसी जाने के लिए ट्रैक को पार कर रहे थे तभी ट्रेन की चपेट में आने से 8 लोगों की मौत हो गई, इस भयावह हालात के बाद शवों के चीथड़े उड़ गए है।

Mirzapur Train Accident: शव के टुकड़े पटरियों पर बिखरे

Mirzapur Train Accident
Mirzapur Train Accident (source: social media)

मिर्जापुर के चुनार स्टेशन में ट्रेन की चपेट में आए यात्रियों की मौत हो गई है। हादसा इतना भयावह था कि यात्रियों के क्षत-विक्षत शव के टुकड़े पटरियों पर बिखर गए। सीएम योगी ने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मिर्जापुर के जीआरपी इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह ने कहा कि यात्री ट्रेन से उतरे, वहीं दूसरी तरफ से आई ट्रेन ने टक्कर मार दी, जिस कारण हादसा हो गया है। मौके पर राहत बचाव का कार्य चल रहा है।

Kalka Mail Accident: रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मिर्जापुर जिले के चुनार जंक्शन पर कुछ यात्री ट्रेन से उतरकर गलत दिशा में रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। तभी तीन नंबर प्लेटफॉर्म से कालका मेल गुजरी। यात्री इसकी चपेट में आ गए। हादसा इतना भयंकर था कि यात्रियों के चिथड़े उड़ गए। बताया जा रहा है कि सभी यात्री गंगा स्नान करके दक्षिणांचल लौट रहे थे। इस भयावह हादसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Mirzapur Train Tragedy: ट्रेन की चपेट में आए लोग

चुनार स्टेशन पर मचा हड़कंप
चुनार स्टेशन पर मचा हड़कंप (source: social media)

बताया जा रहा है कि सभी सोनभद्र की ओर से आने वाली प्रयागराज बरवाडीह पैसेंजर ट्रेन से सुबह चुनार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंचे थे। वहां से वाराणसी की ट्रेन पकड़ने के लिए उन्हें प्लेटफार्म पर जाना था। उन्होंने रेलवे ट्रैक से ही दूसरे प्लेटफार्म पर जाने की कोशिश की। इसी दौरान तेज गति से ट्रेन आ गई। श्रद्धालु जब तक संभलकर किनारे हो पाते, तब तक ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चुनार स्टेशन पर चीख-पुकार मच गई। तत्काल मौके पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

ALSO READ: नशे के खिलाफ यूपी सरकार की बड़ी कार्रवाई, अवैध दवाएं जब्त, 6 गिरफ्तार

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।