मोदी के हालिया बयान दर्शाते हैं कि वह दबाव में टूट रहे हैं : राहुल गांधी 

Summary :

कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्विटर पर लिखा, आदरणीय श्री मोदी, आपके हालिया बयान, साक्षात्कार और वीडियो भारत को अहसास दिला रहे हैं कि आप दबाव में टूट रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हालिया बयान और साक्षात्कार दर्शाते हैं कि वह ‘दबाव में टूट रहे हैं।’ राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को ट्विटर पर लिखा, मोदी का चुनाव परिणामों को लेकर घबराना लाजिमी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा, “आदरणीय श्री मोदी, आपके हालिया बयान, साक्षात्कार और वीडियो भारत को अहसास दिला रहे हैं कि आप दबाव में टूट रहे हैं। परिणामों को लेकर आपकी घबराहट जायज है।”

Rahul Tweet

बता दें कि वर्ष 2014 के आम चुनाव में बुरी तरह हार का सामने करने वाली कांग्रेस भाजपा के साथ आर- पार की लड़ाई लड़ रही है, क्योंकि वह अपने भाग्य को पुनर्जीवित करना और भगवा पार्टी को सत्ता से बेदखल करना चाहती है।

नरेंद्र मोदी को आप नहीं, सिर्फ कांग्रेस हरा सकती है – राहुल गांधी

Desk Team