असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कहा कि असम में बाल विवाह के खिलाफ बड़ पैमाने पर की गई कार्यवाही में 800 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारियों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
In a massive crackdown against child marriage , Assam Police has arrested over 800 accused persons in a special operation which began in the early hours of dawn.
The number of arrests is likely to rise.
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) October 3, 2023
मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा कि ‘‘बाल विवाह के खिलाफ बड़ पैमाने पर कार्यवाही करते हुए असम पुलिस ने एक विशेष अभियान में 800 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया है।’’ श्री सरमा पिछले वर्ष से राज्य में बाल विवाह को रोकने के लिए कड़ कदम उठा रहे हैं। फरवरी में पहले चरण में असम पुलिस ने तीन हजार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया था एक सूत्र ने कहा कि राज्य में बाल विवाह विरोधी अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत एक सितंबर को हुई थी। इस अभियान में पुलिस द्वारा बाल विवाह में शामिल हजारों लोगों को गिरफ्तार किए जाने का अनुमान है।