MP Board 5th-8th Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड आज कक्षा 5वीं और 8वीं के रिजल्ट घोषित करने वाला है। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पहले आज सुबह 11.30 बजे रिजल्ट घोषित किया जाना था, लेकिन अब समय में थोड़ी बदलाव किया गया है। जो भी छात्र और अभिभावक रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, वो रिजल्ट व लिंक एक्टिव होने के बाद अपने स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख सकते हैं।
आपको बता दें कि इस बार दोनों ही कक्षाओं को मिलाकर 23 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया था। इन सभी को नतीजे जारी होने का इंतजार था जो कुछ ही समय में खत्म होने वाला है। आइए आपको बताते हैं कि कहां और कैसे रिजल्ट चेक करें।
MP Board Result Timing: कितने बजे आएगा रिजल्ट?

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पहले रिजल्ट आज सुबह 11.30 बजे घोषित किया जाना था। लेकिन अब समय में थोड़ा बदलाव किया गया है। कक्षा 5 और 8 का रिजल्ट स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह मंत्रालय वल्लभ भवन से दोपहर 1 बजे घोषित करेंगे।
Website to Check MP Board Result: कौन-सी वेबसाइट पर देखें?
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर चेक कर सकते हैं।
- rskmp.in
- mpbse.nic.in
MP Board 5th-8th Result 2026: कैसे चेक करें रिजल्ट?
- सबसे राजस्थान मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rksmp in, mpbse nic in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर ‘MP Board 5th Result 2026 या ‘8th Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब वहां अपना Roll Number दर्ज करें।
- फिर आपके सामने ‘Submit’ या ‘View Result’ आएगा, उसपर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट खुल जाएगा, इसे चेक करें।
- छात्र भविष्य के लिए ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट रख सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




