Devkinandan Thakur on LPG Food: ईरान-इजरायल-अमेरिका में बढ़ते तनाव के बीच कई देशों में गैस किल्लत की खबर सामने आई है। इसी बीच मथुरा के प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर का एक बयान भी साने आया है. रसोई गैस को लेकर बढ़ती परेशानियों पर कथावाचक ने मिट्टी के चूल्हे पर बने खाने के फायदे गिनाने लगे हैं. उन्होंने कहा कि अगर ऐसे ही यह लड़ाई चलती रहे तो हम सतयुग में प्रवेश कर लेंगे। अब, उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
Devkinandan Thakur on LPG Food: दो तीन साल में चूल्हे पर ही रोटी बनेगी- देवकीनंदन ठाकुर
सरकार से सवाल पूछने के बजाय, सरकार को बचाने में लगे कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर अब गैस के नुकसान गिनाने लगे…
सच तो ये है कि नुकसान तो माइक भी करता है—जब उससे सच दबाने की कोशिश की जाती है। pic.twitter.com/XnCDYpNXHh
— Shyam Yadav SP (@shyamyadavsp95) March 25, 2026
रसोई गैस को लेकर कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है, जिसका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने भक्तों को मिट्टी के चूल्हे की रोटी के फायदे बताते हुए नजर आ रहे हैं. कथावाचक ने आगे कहा कि “गैस सिलेंडर की किल्लत चल रही है. हमको तो ऐसा लग रहा है कि दो-तीन साल ये ऐसे ही चलता रहा तो लौटकर हम लोग वही सतयुग में आ जाएंगे कि चूल्हे पर ही रोटी बनेगी.” video credit-@shyamyadav2408
LPG Shortage in 2026: गैस की रोटी की तरह फूल रहे पुरुष- देवकीनंदन ठाकुर
कथावाचक ने आगे कहा कि, “माताएं मान लो इस बात को कि चूल्हे की रोटी से जीवन अधिक सुखी रहता था, धुआं होता था बस एक ही परेशानी होती थी. लेकिन, गैस की रोटी खाने से कितनी तरह की बीमारियां हो रही हैं, डॉक्टरों के पास अपना जांच करा लीजिए. इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा, “आज आप अपने घर में ही पुरुषों को देखिए उनमें दम नहीं रहा है ना, वो कमजोर हो गए हैं, जैसे गैस की रोटी फूल जाती है वैसे ही ये फूल जा रहा है.


Download Android App
Download iOS App




