Dhurandhar फ्रैंचाइज का कितना था बजट, जानें फिल्म के सेट की मज़ेदार बैकस्टोरी

Summary :

Dhurandhar Film Budget: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ ने पिछले साल दुनियाभर में डंका पीटा था और उससे भी भयंकर गर्दा ‘धुरंधर 2’ उड़ा रही है. फिल्म रिकॉर्डतोड़ कमाई तो कर ही रही है, लेकिन इसी के साथ साथ ये कई फिल्मों के रिकॉर्ड्स भी तोड़ती हुई दिखाई दे रही है. इसने रिलीज के महज छह दिनों में ही वर्ल्डवाइड 900 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और ये कई गुना मुनाफे में चल रही है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट्स का कितना बजट था? इन्हें बनाने में…

Dhurandhar Film Budget: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ ने पिछले साल दुनियाभर में डंका पीटा था और उससे भी भयंकर गर्दा ‘धुरंधर 2’ उड़ा रही है. फिल्म रिकॉर्डतोड़ कमाई तो कर ही रही है, लेकिन इसी के साथ साथ ये कई फिल्मों के रिकॉर्ड्स भी तोड़ती हुई दिखाई दे रही है. इसने रिलीज के महज छह दिनों में ही वर्ल्डवाइड 900 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और ये कई गुना मुनाफे में चल रही है.

लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट्स का कितना बजट था? इन्हें बनाने में कितना खर्चा आया? पहले आदित्य धर सिर्फ एक ही पार्ट बनाना चाह रहे थे, लेकिन फिल्म 8 घंटे की बनी, जिस वजह से इसे दो भागों में तोड़कर रिलीज करना पड़ा. अगर आपको ये बातें नहीं पात तो चलिए हम आपको बताते हैं.

फिल्म से जुड़े एक सोर्स ने मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में ‘धुरंधर’ के बजट को लेकर काफी चर्चा की है. सोर्स ने बताया है कि कैसे फिल्म की लंबाई बढ़ती चली गई और किन सीन्स के कारण ऐसा हुआ. ‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट्स को मिलाकर बजट 255 करोड़ है. सोर्स ने कहा कि दोनों फिल्मों को मिलाकर बनाने में सिर्फ 255 करोड़ रुपये का खर्च आया है. पहले इसे फिल्म को एक ही पार्ट में बनाने की प्लानिंग थी, लेकिन 8 घंटे की फिल्म रिलीज करना पॉसिबल नहीं था. इसलिए, ‘धुरंधर’ को दो पार्ट में बांट दिया गया.

Dhurandhar Film Budget: ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ ने कितनी कमाई की?

Dhurandhar Film Budget
Dhurandhar Film Budget (Source: Social Media)

जानकारी के लिए आपको बता दें कि जहां ‘धुरंधर’ ने दिसंबर 2025 में रिलीज होने पर दुनियाभर में 1290-1330 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था, तो वहीं ‘धुरंधर 2’ यानी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने सिर्फ 6 दिनों में 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वर्ल्डवाइड यह 1000 करोड़ के आंकड़े से कुछ ही कदम दूर है, छह दिनों में ही इसने ‘पठान’ और ‘जवान’ से लेकर ‘गदर 2’, ‘पुष्पा 2’ और ‘दंगल’ जैसी फिल्मों के होश उड़ा दिए हैं. ऐसे में अब ‘धुरंधर 2’ की मेकिंग को लेकर कई मजेदार बातें पता चल रही हैं.

Dhurandhar Film Budget: इस कारण बढ़ती चली गई ‘धुरंधर’ की लंबाई

Dhurandhar Film Budget
Dhurandhar Film Budget (Source: Social Media)

एक सोर्स ने बातचीत के दौरान मीडिया हाउस को बताया कि ‘धुरंधर’ की शूटिंग के दौरान छोटे-छोटे मोंटाज बड़े-बड़े सीन्स में तब्दील होते जा रहे थे और वो बड़े सीन फिल्म की हाइलाइट बन रहे थे, इसी के साथ कास्ट और क्रू में सबको पसंद आ रहे थे. इसलिए किसी भी सीन को काटने में बहुत परेशानी हो रही थी. इसके आगे सोर्स ने बताया कि कैसे एक 10 सेकेंड के सीन को पूरा करने में दो मिनट लग गए थे.

Dhurandhar Film Budget: ढाई मिनट का सीन पर हो गया 9 मिनट लंबा, सेट पर निखारे डायलॉग

Dhurandhar Film Budget
Dhurandhar Film Budget (Source: Social Media)

सोर्स ने अपनी बात जारी रखते हुए बताया कि एक सीन था, जिसमें अर्जुन रामपाल के कैरेक्टर मेजर इकबाल का इन्ट्रोडक्शन कराया जाता है. अर्जुन रामपाल के किरदार का इन्ट्रो इस तरह कराया जाता है कि वो कहता है कि मैं बंदूकें खरीदना चाहता हूं. ये सीन वैसे तो ढाई मिनट तक का होना था, लेकिन आठ-नौ मिनट लंबा हो गया. सोर्स ने बताया कि आदित्य धर ने बहुत ही कमाल की और एकदम क्रिस्प स्क्रिप्ट लिखी थी, पर डायलॉग्स को सेट पर और निखारा गया था. यहां तक कि ‘धुरंधर’ में सुनाई देने वाली कई मजेदार बातें असल में वही हैं, जो उन्होंने शूटिंग के दिन सेट पर सोची थीं.

Dhurandhar Film Budget: आदित्य धर ने खुद शूट की ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’

Dhurandhar Film Budget
Dhurandhar Film Budget (Source: Social Media)

सोर्स ने फिल्म पर और भी ज्यादा बातचीत करते हुए कहा कि पूरी फिल्म खुद आदित्य धर ने शूट की थी. उन्होंने सेकेंड यूनिट से थोड़ी मदद जरूर ली थी, पर जो अहम सीन्स थे वो खुद आदित्य ने शूट किए. सोर्स के मुताबिक, आखिर में जो प्रोडक्ट बनकर तैयार हुआ, वह मेन स्क्रिप्ट से 95-96% मिलता था.

Dhurandhar Film Budget: ‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन

Dhurandhar Film Budget
Dhurandhar Film Budget (Source: Social Media)

‘धुरंधर 2’ के बॉक्स ऑफिस की बात करें तो इस फिल्म ने छठे दिन भारत में 56.55 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं इसका टोटल इंडियन बॉक्स ऑफिस नेट कलेक्शन 687.43 करोड़ का हो चुका है. इसी के साथ वर्ल्डवाइड ये 919 करोड़ की कमाई कर गई है. फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन के अलावा गौरव गेरा, सौम्या टंडन, दानिश इकबाल, दानिश पंडोर जैसे सभी कलाकारों की परफॉर्मेंस को ऑडियंस से ढेर सारा प्यार मिल रहा है.

Read More: Dhurandhar 2 की वजह से होगी Vivek Sinha की मौत?, इंडियन ऑडियंस ने एक्टर को दी धमकी

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।