MPBSE Result 2026 : मध्य प्रदेश शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसी के साथ राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने टॉपर्स के नाम भी जारी किए हैं। बता दें एमपी बोर्ड से इस साल 16 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने बोर्ड एग्जाम में भाग लिया था।
जिसमें से इस साल करीब 9.07 लाख छात्र 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए, जबकि लगभग 7 लाख स्टूडेंट्स ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा दी। अब सभी छात्र अपने रोल नंबर के जरिए ऑनलाइन रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए बहुत आसान और सीढ़ी प्रक्रिया है, जिसे आप पंजाब केसरी के माध्यम से देख सकते हैं।
How to Check MPBSE Result 2026: कहां और कैसे देखें रिजल्ट
रिजल्ट देखने के लिए छात्र नीचे दिए प्लेटफॉर्म्स पर अपना परिणाम देख सकते हैं-
- mpbse.mponline.gov.in
- mpresults.nic.in
- www.digilocker.gov.in
- mpbse.nic.in
Steps to Check MPBSE Result: रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट खोलें
- 10वीं या 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
- रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें
- सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
- इसे डाउनलोड या प्रिंट भी किया जा सकता है
यह सुविधा मोबाइल ऐप के जरिए भी मिल सकती है. स्टूडेंट्स MPBSE Mobile App और MP Mobile App के जरिए भी आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं।
New Rule for Class 10th Second Exam: 10वीं में सेकेंड एग्जाम का नया नियम
राज्य में छात्रों के लिए एक सुविधा जोड़ी है जो छात्रों को राहत देने वाली है. इस साल बोर्ड ने सप्लीमेंट्री एग्जाम की जगह ‘सेकेंड एग्जाम’ की व्यवस्था लागू की है। इसमें केवल फेल हुए छात्र ही नहीं, बल्कि वे पास हुए छात्र जिन्हें अपने अंकों से संतुष्टि नहीं है वे भी बेहतर अंक से पाने होने लिए दोबारा परीक्षा दे सकते हैं। यह परीक्षा 7 मई 2026 से शुरू होगी।
इस नई व्यवस्था से छात्रों को अपने अंक सुधारने का अवसर मिलेगा, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें – ज्ञान, विज्ञान, किसान व अनुसंधान का महासंगम ‘उन्नत कृषि महोत्सव-2026’























