Madhya Pradesh Unnat Krishi Mahotsav 2026: मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के दशहरा मैदान में शनिवार को तीन दिवसीय उन्नत कृषि महोत्सव का आगाज हुआ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि महोत्सव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रदेशभर से बड़ी संख्या में किसान, कृषि वैज्ञानिक और विशेषज्ञ एक मंच पर जुटे। इस अवसर मध्यप्रदेश सरकार के कई मंत्रियों के साथ साथ सांसद व विधायक भी मौजूद रहे।
किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़: राजनाथ सिंह
इस अवसर पर अपने संबोधन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किसानों को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि किसान सिर्फ अन्न नहीं, बल्कि पूरी अर्थव्यवस्था उगाता है। उन्होंने कहा कि खेती से उद्योग और सेवाओं तक हर क्षेत्र जुड़ा है, इसलिए किसान मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं जैसे किसान सम्मान निधि और फसल बीमा योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि अब किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है और बिचौलियों की भूमिका खत्म हो रही है। उन्होंने कहा कि कृषि महोत्सव किसानों को आधुनिक तकनीकों से उन्नत खेती करने का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने कहा कि किसान पराली जलाने के बजाए उसे खाद के रूप में उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण का भी काम करें।
रायसेन का ‘बासमती चावल’ 47 देशों में निर्यात हो रहा है: मोहन यादव
वहीं, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सीमा पर जवान और खेत में किसान दोनों का सम्मान बराबर है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने इस वर्ष को ‘किसान कल्याण वर्ष’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। खेती-किसानी को उद्योग से जोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का तेजी से विस्तार हो रहा है और सरकार किसानों को हर संभव सहायता दे रही है। उन्होंने कहा कि कभी अपने द महोत्सव की खास बात यह है कि इसे केवल भाषण कार्यक्रम नहीं बल्कि प्रशिक्षण और सीखने का मंच बनाया गया है। यहां लगभग 20 तकनीकी सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें बागवानी, ड्रोन तकनीक, मृदा परीक्षण, आधुनिक कृषि उपकरण और बाजार से जुड़ाव नजैसे विषयों पर विशेषज्ञ किसानों को जानकारी दे रहे हैं। करीब 4000 किसानों ने इन सत्रों के लिए पंजीकरण कराया है। यादव ने कहा कि एक समय देश में गेंहू आयात करना पड़ता था लेकिन आज रायसेन का बासमती चावल 47 देशों में निर्यात किया जा रहा है।
किसान व कृषि के विकास का महायज्ञ चल रहा: चौहान
इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि रायसेन की धरती पर यह आयोजन किसी रैली से ज्यादा ज्ञान और विज्ञान का संगम है। उन्होंने किसानों से पारंपरिक खेती के साथ इंटीग्रेटेड फार्मिंग अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक एकड़ जमीन पर फसल, पशुपालन और बागवानी को मिलाकर किसान सालाना दो लाख रुपये तक कमा सकता है। उन्होंने बताया कि रायसेन, विदिशा, सीहोर और देवास के लिए विशेष कृषि रोडमैप तैयार किया गया है, जिससे इन क्षेत्रों को हॉर्टिकल्चर और दलहन हब बनाया जाएगा। किसानों को मछली पालन, पशुपालन के साथ ही फूल-फल, सब्जियों की खेती के साथ ही आयुर्वेदिक जड़ी बुटियों की खेती के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किसान और कृषि के विकास का एक महायज्ञ चल रहा है। हम भी पूरी श्रद्धा और गंभीरता के साथ लगातार प्रयास कर रहे हैं कि किसानों की आय कैसे बढ़ाई जाए। चौहान ने कहा कि हमारा लक्ष्य है इ देश की खाद्य सुरक्षा को पूरी तरह सुनिश्चित किया जाए।
रिपोर्ट: रीतेश मिश्रा


Download Android App
Download iOS App




