सत्संग से लौट रही महिला से रेप, फिर गला घोंटकर हत्या, पूरी घटना से पुलिस भी हैरान

Summary :

Murding Accused Arrested: झारखंड के रामगढ़ जिला अंतर्गत भदानीनगर ओपी क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। जिला पुलिस ने 48 घंटे के अंदर मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को रांची जिले के खलारी इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बिहार के गयाजी जिले स्थित शेरघाटी निवासी ट्रक चालक सुविंद्र यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कपड़े, चप्पल और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं। Ramgardh News: पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि भदानीनगर थाना क्षेत्र…

Murding Accused Arrested: झारखंड के रामगढ़ जिला अंतर्गत भदानीनगर ओपी क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। जिला पुलिस ने 48 घंटे के अंदर मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को रांची जिले के खलारी इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बिहार के गयाजी जिले स्थित शेरघाटी निवासी ट्रक चालक सुविंद्र यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कपड़े, चप्पल और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं।

Ramgardh News: पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया

Murding Accused Arrested
Murding Accused Arrested (credit-sm)

रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि भदानीनगर थाना क्षेत्र के चैनगड़ा फ्लाईओवर के पास शनिवार की सुबह एक महिला का शव बरामद हुआ था। मृतका के पति की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू की गई। जांच में खुलासा हुआ कि महिला रामगढ़ में आयोजित सत्संग समारोह में शामिल होने के बाद घर लौटने के लिए चैनगड़ा में सवारी गाड़ी का इंतजार कर रही थी।

Ramgardh Crime News: ट्रक चालक ने लिफ्ट देने के बहाने…

Ramgardh Crime News
Murding Accused Arrested (credit-sm)

रास्ते से गुजर रहे ट्रक चालक ने लिफ्ट देने के बहाने महिला से बात की। महिला ने साथ जाने से इनकार किया तो चालक ने उसे जबरन ट्रक के अंदर खींच लिया और एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी ने महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी और ट्रक लेकर फरार हो गया। एसपी अजय कुमार ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 15 सदस्यीय विशेष टीमों का गठन किया और जिले के सीमावर्ती इलाकों, एनएच रूट एवं टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी निगरानी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी का लोकेशन खलारी में मिला, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया।

Murding Accused Arrested: पुलिस की कार्रवाई जारी

टेक्निकल टीम की जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी नियमित रूप से पॉर्न साइट्स देखता था और हत्या के बाद से वह इंटरनेट पर लगातार पुलिस जांच से संबंधित जानकारी सर्च कर रहा था। एसपी ने कहा कि पुलिस स्पीडी ट्रायल के जरिए आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएगी। इस केस के खुलासे के लिए गठित टीम में पतरातू के एएसपी गौरव गोस्वामी, डीएसपी मुख्यालय चंदन वत्स, साइबर डीएसपी अजय कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी फैजान अहमद, सर्किल इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सहित कई थाना प्रभारी शामिल थे।

ये  भी पढ़ें-‘मेरी मां को बंगालिन बोलती थी.. ‘, पोती खुशी ने सोते समय दादी का काट दिया सिर; फिर शव को साइकिल से लगाया ठिकाने

 

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।