कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को आप पर 2014 लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी और भाजपा के लिए ‘‘(विजय) के द्वार खोलने’’ का आरोप लगाया।
पूर्वी दिल्ली के लिए कांग्रेस उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली के लिए प्रचार करते हुए गांधी ने एक रैली में कहा कि आप मोदी को नहीं हरा सकती लेकिन उनकी पार्टी हरा सकती है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ऐसे वादे करते हैं जिन्हें पूरा नहीं किया जा सकता।
कांग्रेस के राज में भ्रष्टाचार को भी शिष्टाचार बना दिया गया था – PM मोदी
उन्होंने कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी ने (2014 में) एक नारा दिया मुख्यमंत्री के लिए ‘अरविंद केजरीवाल और प्रधानमंत्री के लिए नरेंद्र मोदी’। नरेंद्र मोदी के लिए (विजय के) द्वार आम आदमी पार्टी द्वारा खोले गए।’’ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक सप्ताह में गांधी की यह दूसरी रैली है।
बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी अपनी पार्टी के उत्तर पूर्वी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली उम्मीदवारों क्रमश: शीला दीक्षित और विजेंदर सिंह के समर्थन में रोडशो किया।


Download Android App
Download iOS App



