नशीले इंजेक्शन दिए, सिगेरट से दागा… NEET छात्रा के साथ हैवानियत, 16 दिनों तक बंधक बनाकर गैंगरेप, रूह कंपा देने वाला कहानी

Summary :

NEET Student Kidnapping and Rape: उत्तर प्रदेश के महोबा में नीट छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म के सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा को अगवा कर 16 दिनों तक उसके साथ हैवानियत की गई। कोचिंग ने घर लौटते समय दबंगों ने उसे बंधक बनाकर गैंगरेप किया, नशीले इंजेक्शन दिए। जब इतने से दरिंदों का मन नहीं भरा, तो उन्होंने जलती हुई सिगरेट को उसके शरीर पर दागा। लड़की ने ये सब यातनाएं 16 दिन तक झेली, अब पुलिस ने उसे बरामद कर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। कोचिंग से लौटते…

NEET Student Kidnapping and Rape: उत्तर प्रदेश के महोबा में नीट छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म के सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा को अगवा कर 16 दिनों तक उसके साथ हैवानियत की गई। कोचिंग ने घर लौटते समय दबंगों ने उसे बंधक बनाकर गैंगरेप किया, नशीले इंजेक्शन दिए। जब इतने से दरिंदों का मन नहीं भरा, तो उन्होंने जलती हुई सिगरेट को उसके शरीर पर दागा। लड़की ने ये सब यातनाएं 16 दिन तक झेली, अब पुलिस ने उसे बरामद कर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है।

कोचिंग से लौटते समय किया अगवा

छात्रा मध्य प्रदेश की रहने वाली है। वह महोबा शहर में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। बीते 30 अप्रैल को छात्रा जब कोचिंग से घर लौट रही थी, तभी कार सवार दबंगों ने उसे जबरन अगवा कर लिया। पुलिस ने पूरे 16 दिन बाद छात्रा को बरामद तो कर लिया, लेकिन उसने जो आपबीती सुनवाई वो रूह कंपा देने वाली थी। शहर कोतवाली प्रभारी मनीष पांडेय ने बताया कि पीड़िया का मेडिकल कराया गया है। जांच कर साक्ष्यों और पीड़िता के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

16 दिन तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

NEET Student Kidnapping and Rape
NEET Student Kidnapping and Rape (Image- Social Media)

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसी के गांव का मोहित श्रीवास अपने साथी अंकित श्रीवास और हल्लू राजपूत सहित करीब आधा दर्जन लोगों के साथ मिलकर उसे 16 दिन तक प्रयागराज में बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसे हर दो घंटे में नशीले इंजेक्शन दिए गए और उसके साथ मोहित ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर दरिंदों ने उसे सिगरेट से दागा और चाकू से वार किया।

Mahoba Gangrape Case: पीड़िता से जबरन रचाई शादी

दरिंदों ने लड़की को उसके भाई की फोटो दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और मोहित ने जबरन उससे शादी भी रचाई। पीड़िता ने अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ और दोषियों को फांसी देने की मांग कर रही है। इस खौफनाक घटना के सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश है। पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है, वह अभी भी इस वीभत्स घटना से कांप रही है।

UP News: मामले में सियासत गर्म

इस मामले पर अब सियासत भी गरमा गई है। इन मुद्दे पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा है। पार्टी के प्रदेश सचिव ब्रजराज सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर कांग्रेस इस मामले पर नजर रखे हुए है। अजय राय ने पीड़िता से फोन पर बात भी की है।

वहीं कांग्रेस के प्रदेश सचिव ब्रजराज सिंह ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़िता को बेहतर इलाज देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही महोबा जाकर पीड़िता से मिलेगा।

फिलहाल छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे पुलिस सुरक्षा में महोबा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उसकी देखरेख कर रही है। अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर के मुताबिक छात्रा की एमएलसी जांच पूरी हो चुकी है।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।