नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरूंग ने 1 महीने के अंदर ही सौंपा इस्तीफा, आर्थिक लेनदेन और पैसों की जानकारी छिपाने का आरोप

Summary :

Nepal Home Minister Resigns : नेपाल से बड़ी खबर आ रही है. नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरूंग ने कार्यभार संभालने के लगभग 1 महीने के अंदर ही अपना इस्तीफा सौंप दिया है. सूदन ने यह जानकारी फेसबुक पर शेयर की है. उन्होंने लिखा है, “पिछले दिनों नागरिक स्तर से मेरे शेयर सहित विभिन्न विषयों पर उठे प्रश्न, टिप्पणियां और जांच को मैंने गंभीरता से लिया है. मुझसे संबंधित विषय में निष्पक्ष जांच हो और पद पर रहते हुए किसी तरह का हितों का टकराव न दिखे और उस पर कोई प्रभाव न पड़े, इस मकसद से मैंने गृह मंत्री पद…

Nepal Home Minister Resigns : नेपाल से बड़ी खबर आ रही है. नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरूंग ने कार्यभार संभालने के लगभग 1 महीने के अंदर ही अपना इस्तीफा सौंप दिया है. सूदन ने यह जानकारी फेसबुक पर शेयर की है.

उन्होंने लिखा है, “पिछले दिनों नागरिक स्तर से मेरे शेयर सहित विभिन्न विषयों पर उठे प्रश्न, टिप्पणियां और जांच को मैंने गंभीरता से लिया है. मुझसे संबंधित विषय में निष्पक्ष जांच हो और पद पर रहते हुए किसी तरह का हितों का टकराव न दिखे और उस पर कोई प्रभाव न पड़े, इस मकसद से मैंने गृह मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है.”

नेपाल के गृहमंत्री ने आगे लिखा, “मेरे लिए पद से बड़ा विषय नैतिकता है. और जनविश्वास से बड़ी कोई शक्ति नहीं होती. आज देश में सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग करते हुए उठ रहे Gen Z आंदोलन ने भी यही संदेश दिया है कि सार्वजनिक जीवन स्वच्छ होना चाहिए और नेतृत्व उत्तरदायी होना चाहिए. मेरे भाइयों और बहनों के रक्त और बलिदान के आधार पर बने इस सरकार पर यदि कोई सवाल करता है तो उसका उत्तर नैतिकता ही है.”

Nepal Home Minister Resigns: दिया इस्तीफा

Nepal Home Minister Resigns
Nepal Home Minister Resigns (Source: Social Media)

उन्होंने आगे लिखा है, ” पद पर रहते हुए कोई कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट न हो और उसका कोई असर न पड़े, मैंने आज से होम मिनिस्टर के पद से इस्तीफा दे दिया है। मैंने अपनी तरफ से अपनी नैतिक जिम्मेदारी पूरी कर दी है। अब मेरी अपील है, प्यारे मीडिया के दोस्तों, आम नेपाली भाइयों, बहनों और युवाओं, अगर हम सच में बदलाव चाहते हैं, तो सभी को सच्चाई, ईमानदारी और आत्म-शुद्धि के रास्ते पर खड़ा होना होगा।

उन्होंने इस्तीफे में कहा, “कितने मीडिया के दोस्त हैं जो धीरे-धीरे मीठी कहानियाँ शेयर कर रहे हैं, जो राम राज्य चाहते हैं, उन्हें त्याग और नैतिक साहस भी दिखाना चाहिए। मेरे देश के लिए और हमारे सुरक्षा बलों के सम्मान के लिए और नेपाल के युवाओं के लिए।”

Nepal Home Minister Sudhan Gurung: क्या है मामला

दरअसल, सूदन गुरुंग पर आरोप है कि उन्होंने मनी लोंड्रिंग के आरोपी के साथ आर्थिक लेनदेन किया, वहीं शेयर मार्किट में लगे अपने पैसों की जानकारी छिपाई. इन सारे विवादों के बीच वो नेपाल के युवाओं के निशाने पर थे. मात्र 38 साल के सूदन गुरुंग ने अब इस्तीफा दे दिया है. उन पर आरोप है कि उनके द्वारा किए गए निवेश और दीपक भट्टा की कंपनियों के बीच सम्बन्ध हैं.

बता दें, यह नई सरकार के लिए बड़ा सेटबेक है, क्योंकि नेपाल की जनता खासकर जेन जी ने बड़ी उम्मीदों से इन्हें जिता कर देश की कमान सौंपी थी. हालांकि अभी आरोप सिद्ध नहीं हुए मगर, वे जांच के घेरे में हैं और उनका सरकार बनने के बाद इतनी जल्दी इस्तीफा देने की नौबत तक पहुंचना संदेहों को जन्म देता है.

यह भी पढ़ें – इजरायली सेना हाई अलर्ट पर, हम लड़ने को तैयार: आईडीएफ चीफ

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।