Nepal Protest Update: PM ओली का इस्तीफा, मेयर बालेंद्र शाह को सत्ता सौंपने की तैयारी!, जानें कौन संभालेगा कमान

Summary :

Nepal Protest Update: नेपाल में भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर बैन के खिलाफ काठमांडू समेत पूरे नेपाल में हालात बेकाबू हो गई है। बढ़ती हिंसक झड़प और मंत्रियों के इस्तीफे के बाद अब प्रधानमंत्री केपी ओली ने भी इस्तीफा दे दिया है। नेपाल में सरकार गिरने के बाद जेन-जी काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह की ओर आस भरी निगाहों से देख रही है। माना जा रहा है कि अब नेपाल की कमान मेयर बालेंद्र शाह को सौंपी जा सकती है। Nepal Protest Update नेपाल में भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर बैन के खिलाफ जेन-जी काठमांडू की सड़कों पर उतर आई।…

Nepal Protest Update: नेपाल में भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर बैन के खिलाफ काठमांडू समेत पूरे नेपाल में हालात बेकाबू हो गई है। बढ़ती हिंसक झड़प और मंत्रियों के इस्तीफे के बाद अब प्रधानमंत्री केपी ओली ने भी इस्तीफा दे दिया है। नेपाल में सरकार गिरने के बाद जेन-जी काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह की ओर आस भरी निगाहों से देख रही है। माना जा रहा है कि अब नेपाल की कमान मेयर बालेंद्र शाह को सौंपी जा सकती है।

Nepal Protest Update

Nepal Protest Update
Nepal Protest Update

नेपाल में भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर बैन के खिलाफ जेन-जी काठमांडू की सड़कों पर उतर आई। हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए पुलिस और सुरक्षाबलों ने जमकर बल प्रयोग किया। इस दौरान हुई हिंसक झड़प में 19 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों घायल हो गए। बता दें कि देर रात सरकार ने उग्र भीड़ को शांत करने के लिए सोशल मीडिया बैन को बहाल करने का आदेश जारी कर दिया, लेकिन इसके बाद भी नेपाल की जनता में पुलिस और सरकार के खिलाफ आक्रोश देखा गया।

Who is Balendra Shah: जानें कौन है बालेंद्र शाह

Who is Balendra Shah
Who is Balendra Shah

बालेंद्र शाह को नेपाल में बालेन नाम से भी जाना जाता है। 27 अप्रैल 1990 को काठमांडू के नरदेवी में एक मैथिल मूल के मधेसी परिवार में जन्मे बालेंद्र शाह एक नेपाली रैपर, सिविल इंजीनियर और काठमांडू के 15वें मेयर हैं। 2022 में वह देश-विदेश की मीडिया में चर्चा का विषय इसलिए बन गए थे, क्योंकि काठमांडू में एक निर्दलीय उम्मीदवार पहली बार मेयर बना था। बता दें कि 2023 में टाइम मैगजीन ने उन्हें टॉप-100 उभरते नेताओं की सूची में शामिल किया था।

Next Nepal PM: कौन संभालेगा नेपाल की कमान?

Nepal Protest Update
Nepal Protest Update

Gen-G के विरोध प्रदर्शन के बाद बालेन की लोकप्रियता खासकर युवाओं में ज्यादा है। बता दें कि बालेन युवा नेता और काठमांडू में जनता के हितों में कार्य किया है। साथ ही सड़कों और फुटपाथों की सफाई, टैक्स चोरी करने वाले निजी स्कूलों पर नकेल कसना, काम से जनता के बीच बेदाग छवि बनाना और भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी जीरो टॉलरेंस नीति से भी लोग उनके समर्थन में हैं।

Balendra Shah Support Protest

मेयर बालेंद्र शाह ने Facebook पर जेन-जी के नेतृत्व में शुरू हुए आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन जेन-जी का है और उनकी उम्र ज्यादा हो गई। इसलिए, वह आंदोलन में शामिल तो नहीं होंगे, लेकिन प्रदर्शनकारियों को उनका पूर्ण समर्थन है। उन्हें उम्मीद है कि आंदोलन भ्रष्टाचार और डिजिटल स्वतंत्रता पर प्रतिबंधों, दोनों की ओर ध्यान आकर्षित करेगा। अब नेपाल की जनता काठमांडू के मेयर पद से इस्तीफा देने, एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने और राष्ट्रीय नेतृत्व संभालने की मांग कर रहे है।

ALSO READ: शेख हसीना की तरह देश छोड़कर भागने वाले हैं PM ओली! गृह मंत्री के निवास पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा, हालात बेकाबू

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।