सिर्फ 10.29 लाख में लॉन्च हुई रेनो डस्टर, पेट्रोल के साथ EV मोड पर चलेगी कार, खास फीचर करेंगे Sierra, Seltos का बाजार बंद!

Summary :

New Duster Review in Hindi: Renault Duster की लगभग कई सालों बाद आज धमाकेदार वापसी हो गई है। वर्ष 2022 में Duster की पहली जनरेशन को बंद कर दिया था लेकिन जनवरी 2026 में कार को भारत में पेश किया गया। आज आधिकारिक लॉन्च कर दिया गया है। इस कार में कई शानदार फीचर को शामिल किया गया है और दमदार इंजन विकल्प के साथ ही लुक भी तगड़ा दिया गया है। साथ ही इस कार में 7 साल तक की वारंटी फ्री दी गई है। वहीं कार की प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है और Turbo tce 160 वेरिएंट…

New Duster Review in Hindi: Renault Duster की लगभग कई सालों बाद आज धमाकेदार वापसी हो गई है। वर्ष 2022 में Duster की पहली जनरेशन को बंद कर दिया था लेकिन जनवरी 2026 में कार को भारत में पेश किया गया। आज आधिकारिक लॉन्च कर दिया गया है। इस कार में कई शानदार फीचर को शामिल किया गया है और दमदार इंजन विकल्प के साथ ही लुक भी तगड़ा दिया गया है। साथ ही इस कार में 7 साल तक की वारंटी फ्री दी गई है। वहीं कार की प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है और Turbo tce 160 वेरिएंट की 91 प्रतिशत तक बुकिंग हो गई है।

New Renault Duster Features: 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्पले

New Duster Review in Hindi
New Duster Review in Hindi

कार के लॉन्च होने के बाद मिड SUV सेगमेंट में हलचल बढ़ गई है और माना जा रहा है कि अब इसका 3rd जनरेशन एक बार फिर तहलका मचाने के लिए तैयार है। फीचर की बात करें तो इसमें नया केबिन हाईटेक फीचर्स से लैस है। बता दें कि कार में 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्पले, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एंबिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वायरलेस फोन चार्जिंग

New Renault Duster Safety: 35 सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया

सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, लेवल-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट सपोर्ट, डिस्क ब्रेक, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक समेत 35 सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया गया है। बूट स्पेस में भी की कमी नहीं की गई है और 700 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।

New Renault Duster Engine: तीन पावरफुल इंजन

Renault Duster Engine
Renault Duster Engine (Source: Social Media)

नई Renault Duster में शानदार फीचर के साथ ही तीन पावरफुल इंजन के विकल्प दिए गए है।

  • टॉप मॉडल कार में 1.8 लीटर का 4 सिलेंडर E-Tech 160 स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन दिया गया है, जिसमें 1.4 kWh बैटरी और 8-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
  • 1.3 लीटर का Turbo TCe 160 पेट्रोल इंजन दिया गया है यह 163 PS की पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड DCT गियरबॉक्स दिया गया है।
  • 1.0 लीटर का TCe 100 पेट्रोल इंजन दिया गया है, यह 100 PS पावर और 160NM का टॉर्क देता है।

New Renault Duster On Road Price

शानदार फीचर के साथ ही कीमत की बात करें तो कंपनी ने शुरूआती एक्स शोरूम कीमत सिर्फ 10.49 लाख रुपये में लॉन्च किया गया है और अधिकतम कीमत लगभग 18.49 लाख रुपये तक जाता है। लॉन्च होने के बाद इस कार का सीधा मुकाबला Creta, Seltos, Elevate, Kushaq और Nexon जैसी एसयूवी के साथ होने वाला है।

ALSO READ: New Duster कल मचाएगी तहलका, Hybrid Engine, हाईटेक फीचर के साथ होगी लॉन्च, Creta, Seltos और Sierra के साथ होगा खेला!

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।