Renault Duster Upcoming Launch Date: Renault Duster की लगभग 3 साल बाद धमाकेदार वापसी होने वाली है। वर्ष 2022 में Duster की पहली जनरेशन को बंद कर दिया था लेकिन उस समय कार ने अपने पावरफुल इंजन और दमदार फीचर्स के दम पर गर्दा उड़ा दिया था लेकिन अब एक बार फिर इस कार को पेश कर दिया है जिससे मिड SUV सेगमेंट में हलचल बढ़ गई है और माना जा रहा है कि अब इसका 3rd जनरेशन एक बार फिर तहलका मचाने के लिए तैयार है।
बता दें कि इस कार को कल लॉन्च किया जाएगा और यह Creta, Seltos और Nexon को कड़ी टक्कर दे सकती है। विस्तार से जानते है फीचर के बारे में और कार की बुकिंग कैसे करें..
Renault Duster Upcoming Launch Date: शानदार लुक और फीचर्स शामिल

बता दें कि इस कार को 3 नए पावरफुल इंजन विकल्प के साथ पेश किया गया है, नया केबिन के साथ ही शानदार लुक और फीचर्स को शामिल किया गया है। 2022 वर्ष में अलविदा लेने के बाद सभी को एक बार फिर से Renault duster का बेसब्री से इंतजार था और इसके पेश होने के बाद यह अपनी धाक जमाने में कामयाब हो सकती है।
नई डस्टर कार में लुक में बदलाव किया गया है और अब बोल्ड, मस्कुलर लुक दिया गया है साथ ही फ्रंट में बड़े बंपर LED DRLs, कनेक्टेड LED टेल लैम्प्स कार के लुक में चार चांद लगा देते है। शानदार रोड प्रेजेंस के लिए लुक के साथ ही बड़े अलॉय व्हील्स भी दिए गए है।
New Renault Duster Features: नया केबिन हाईटेक फीचर्स से लैस
पहले के मुकाबले अब डस्टर कार का नया केबिन हाईटेक फीचर्स से लैस है। बता दें कि कार में 10 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्पले, 10.2 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एंबिएंट लाइटिंग, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वायरलेस फोन चार्जिंग, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल के साथ ही पैनोरमिक सनरूफ को भी शामिल किया गया है। सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, लेवल-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा दिया गया है। बूट स्पेस में भी की कमी नहीं की गई है और 700 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।
Renault Duster Engine: तीन पावरफुल इंजन

नई Duster में शानदार फीचर के साथ ही तीन पावरफुल इंजन के विकल्प दिए गए है।
- पहला Turbo TCe 160 पेट्रोल इंजन दिया गया है यह 163 PS की पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड DCT गियरबॉक्स दिया गया है।
- दूसरा 1.8 लीटर का E-Tech 160 स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन दिया गया है, जिसमें 1.4 kWh बैटरी और 8-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
- तीसरा TCe 100 पेट्रोल इंजन दिया गया है, यह 100 PS पावर देता है।
Renault Duster Price in India: 11 लाख रुपये की शुरूआती कीमत!
भारतीय बाजार में इस कार को कल लॉन्च कर दिया जाएगा और माना जा रहा है कि इसे सिर्फ 11 लाख रुपये की शुरूआती कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही कंपनी ने इस कार के लिए प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है और सिर्फ 21 हजार में ग्राहक बुकिंग करा सकते है। लॉन्च होने के बाद इस कार का सीधा मुकाबला Creta, Seltos, Elevate, Kushaq और Nexon जैसी एसयूवी के साथ होने वाला है।
ALSO READ: 40 साल बाद बाजार में लौटी मंकी बाइक, ₹50 हजार कीमत में ऑफ रोडिंग का मजा, डिजाइन से नहीं हटेगी नजरें


Download Android App
Download iOS App




