India Bloc MLAs Missing : बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए विधानसभा में मतदान जारी है। इस बीच राजनीतिक हलकों में उस समय हलचल मच गई जब कांग्रेस के दो विधायकों के संपर्क में नहीं होने की खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि पार्टी उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रही है, लेकिन फिलहाल उनकी लोकेशन को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।
विधानसभा परिसर में सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हो चुका है, कई विधायकों ने वोट भी दे दिया है और शाम तक सभी 243 विधायक अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। इसी बीच कांग्रेस के दो विधायकों के गायब होने की चर्चा ने चुनाव को और रोचक बना दिया है।
India Bloc MLAs Missing: फारबिसगंज विधायक से संपर्क नहीं

कांग्रेस के जिन दो विधायकों को लेकर चर्चा है, उनमें पहला नाम फारबिसगंज से विधायक मनोज विश्वास का बताया जा रहा है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि वे फिलहाल कहां हैं। मनोज विश्वास ने पिछला विधानसभा चुनाव बेहद कम अंतर से जीता था। उन्होंने विद्यासागर केसरी को करीब 221 वोटों के अंतर से हराकर सीट अपने नाम की थी। उन्हे 1,20,114 वोट मिले थे वहीं विद्यासागर केसरी को 119,893 वोट मिले थे। यह काम मार्जिन वाली फाइट थी जिसमें इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार मनोज विश्वास जीते।
Rajya Sabha Election 2026: वाल्मीकि नगर के विधायक भी रडार से बाहर
कांग्रेस के दूसरे विधायक सुरेन्द्र प्रसाद कुशवाह बताए जा रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार उनसे भी संपर्क नहीं हो पा रहा है, जिससे सियासी अटकलें तेज हो गई हैं। वाल्मीकि नगर सीट से उन्होंने धीरेन्द्र प्रताप सिंह को करीब 1675 वोटों के अंतर से हराया था। हालांकि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वे वास्तव में कहां हैं या किसी अन्य राजनीतिक खेमे के संपर्क में हैं।
Rajya Sabha Election Candidates: राज्यसभा चुनाव में कौन-कौन मैदान में
बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए इस बार छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। एनडीए की ओर से नीतीश कुमार, नितिन नबीन, रामनाथ ठाकुर, उपेन्द्र कुशवाह और शिवेश को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं महागठबंधन की तरफ से राष्ट्रीय जनता दल ने अमरेन्द्र धारी सिंह को मैदान में उतारा है। महागठबंधन अपने उम्मीदवार की जीत के लिए अन्य दलों के समर्थन पर नजर बनाए हुए है। खास तौर पर All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen के विधायकों का समर्थन इस मुकाबले में अहम माना जा रहा है।
पांचवीं सीट पर दिलचस्प मुकाबला
बता दें राज्य से 5 सीटों पर चुनाव होने हैं और यहां पांचवी सीट पर पेंच फंसा है। संख्या बल के आधार पर चार सीटों पर एनडीए की स्थिति मजबूत मानी जा रही है। हालांकि पांचवीं सीट को लेकर मुकाबला काफी रोचक हो गया है। यही वजह है कि सभी दल अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने की कोशिश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें – Rajya Sabha चुनाव में Upendra Kushwaha की अग्निपरीक्षा! क्या 41 वोट जुटा पाएंगे Kushwaha? देखें क्या है ताजा हालात


Download Android App
Download iOS App




