Upendra Kushwaha Rajya Sabha: आज देश में राज्य सभा के 11 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। ऐसे में सिर्फ बिहार की 5 राज्यसभा सीट पर 6 उम्मीदवार अपनी किस्मत अजमा रहे हैं, जिस वजह से यह मुकाबला काफी रोमांचक हो गया है. NDA की 4 राज्यसभा सीटों पर जीत पक्की है, लेकिन 5वीं सीट के लिए राष्ट्रीय लोक जनता दल से चुने गए लोकसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा की राह काफी मुश्किल भरी दिख रही है.
Upendra Kushwaha Rajya Sabha: बीच मतदान के दौरान बोले उपेंद्र कुशवाहा
#WATCH | राज्यसभा चुनाव | पटना: RLM प्रमुख और NDA राज्यसभा उम्मीदवार उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा, …हमारे NDA के पांच के पांच उम्मीदवार हैं। सभी की जीत शत प्रतिशत से ज्यादा सुनिश्चित है…” pic.twitter.com/UyxGhyaA1J
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2026
इसी बीच पटना में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) चीफ और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के राज्यसभा उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया है कि बिहार की 5 सीटों पर NDA के प्रत्याशियों की जीत पक्की है। उन्होंने कहा कि नामांकन के दिन से ही यह तय हो गया था कि सभी 5 सीटें NDA के खेमे में जायेंगे।
Upendra Kushwaha Statement: पांच में से पांच एनडीए के उम्मीदवार जीतेंगे-कुशवाहा

मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, “पांच में से पांच एनडीए के उम्मीदवार जीतेंगे। इसमें कोई भ्रम नहीं है। मतगणना आज ही होनी है, इसलिए नतीजे भी उसी तरह आएंगे जैसा हम बार-बार कह रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष लगातार भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन वास्तविक स्थिति सभी के सामने है। राजद नेता तेजस्वी यादव पर प्रतिक्रिया देते हुए कुशवाहा ने तंज कसा। उन्होंने कहा, “वे तो मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए भी तैयार थे, लेकिन आखिर हुआ क्या? धीरे-धीरे जब राजद ही बिहार के राजनीतिक परिदृश्य से गायब हो रही है तो उनके विधायक गायब होते हैं, तो उस पर हम क्या कहें?”
Bihar Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा में उपेंद्र कुशवाहा की मुश्किल रास्ता!
राज्यसभा चुनाव में वोटिंग जारी, नतीजे शाम 5 बजे आने शुरू हो जाएंगे। BJP और JDU के 4 उम्मीदवार इस चुनाव में अपना परचम लहराने के लिए तैयार हैं, लेकिन NDA के उपेंद्र कुशवाहा को जीत के लिए 41 वोट चाहिए। उनके पास केवल 38 विधायकों का सपोर्ट हैं, इसलिए विपक्ष के 3 वोट जुटाना बड़ी चुनौती से भरी है। AIMIM और BSP के समर्थन के बावजूद कुशवाहा के लिए राज्यसभा पहुंचना आसान नहीं है।
यह भी पढ़ें –बिहार राज्यसभा चुनाव ! 5 सीटों पर चुनाव, NDA की फंस सकती है आखिरी सीट, जानिए क्या कहते हैं समीकरण


Download Android App
Download iOS App




