New Renault Duster VS Tata Sierra Comparison: भारतीय ऑटो सेक्टर में अब SUV या Compact SUV का दबदबा बना हुआ है। वहीं कंपनी भी अब SUV कारों पर ज्यादा ध्यान दे रही है। इसी बीच एक बार फिर तहलका मचाने के लिए तैयार New Renault Duster जल्द ही सड़कों पर रफ्तार भरती हुई नजर आएगी और कुछ समय पहले ही लॉन्च हुई Tata Sierra ने भी दमदार फीचर, लुक और किफायती कीमत के दम पर अलग ही भौकाल मचा रखा है।
दोनों ही कार दमदार है और कई फीचर्स से लैस है। Duster कार की बात करें तो इसमें तीन दमदार इंजन के विकल्प दिए जाएंगे। अगर आप भी कार लेने की सोच रहे है औऱ दोनों कारों में कन्फ्यूजन है तो विस्तार से देखें दोनों शानदार कार के फीचर, इंजन और कीमत की जानकारी।
Tata Sierra Features

Tata Sierra अपने शानदार लुक के साथ ही दमदार इंजन और फीचर के दम पर लोगों को पंसद आ रही है। जानते है इसे फीचर के बारे में…
- Light: LED DRL, प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, LED Tail light
- Boot Space: 622 Litres
- Fuel Tank Capacity: 50 Litres
- Ground Clearance: 205 mm
- Alloy Wheels: 19-inch
- Colours: Andaman Adventure, Bengal Rouge, Munnar Mist, Coorg Clouds, Pristine White and Pure Grey
- Display: ड्राइवर डिस्प्ले, मेन टचस्क्रीन और पैसेंजर स्क्रीन एक ही ग्लास पैनल में इंटिग्रेटेड हैं।
- Engine: 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, 160–170 bhp और 250–280 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।
- Price: 11.40 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत से शुरू
Tata Sierra Interior
Sierra कार में कई शानदार फीचर्स के साथ ही कई ऐसे फीचर भी है जिससे कार के केबिन में प्रीमियम फील देखने को मिलता है। फीचर्स में शामिल हैं:
- पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, कनेक्टेड कार टेक, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, JBL का प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, मल्टीपल एयरबैग्स, ABS-EBD, के साथ ही टॉप मॉडल में ADAS सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए है।
News Duster Engine Option

- नई Duster में शानदार फीचर के साथ ही तीन पावरफुल इंजन के विकल्प दिए गए है।
- पहला Turbo TCe 160 पेट्रोल इंजन दिया गया है यह 163 PS की पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड DCT गियरबॉक्स दिया गया है।
- दूसरा 1.8 लीटर का E-Tech 160 स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन दिया गया है, जिसमें 1.4 kWh बैटरी और 8-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
- तीसरा TCe 100 पेट्रोल इंजन दिया गया है, यह 100 PS पावर देता है।
News Duster Features
Renault Duster की लगभग 3 साल बाद धमाकेदार वापसी हो गई है। अब इसका 3rd जनरेशन एक बार फिर तहलका मचाने के लिए तैयार है।
- Light: LED DRLs, कनेक्टेड LED टेल लैम्प्स
- Boot Space: 700 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।
- Fuel Tank Capacity:50 Litres
- Ground Clearance: 212 mm
- Alloy Wheels: 17 से 18 इंच के मिलने की संभावना
- Colours: Jade Mountain Green, Stealth Black, Sunset Red, River Blue, Pearl White, and Moonlight Silver
- Display: 10 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्पले
- Engine: तीन पावरफुल इंजन के विकल्प दिए गए है।
- Price: 10.500 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत से शुरू
New Renault Duster VS Tata Sierra Comparison

| फीचर | Tata Sierra | New Duster |
|---|---|---|
| लाइट्स | LED DRL, प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, LED टेल लाइट | LED DRLs, कनेक्टेड LED टेल लैम्प्स |
| बूट स्पेस | 622 लीटर | 700 लीटर |
| फ्यूल टैंक क्षमता | 50 लीटर | 50 लीटर |
| ग्राउंड क्लीयरेंस | 205 mm | 212 mm |
| अलॉय व्हील्स | 19-इंच | 17–18 इंच (संभावित) |
| कलर्स | Andaman Adventure, Bengal Rouge, Munnar Mist, Coorg Clouds, Pristine White, Pure Grey | Jade Mountain Green, Stealth Black, Sunset Red, River Blue, Pearl White, Moonlight Silver |
| डिस्प्ले | ड्राइवर डिस्प्ले, मेन टचस्क्रीन और पैसेंजर स्क्रीन एक ही ग्लास पैनल में इंटिग्रेटेड | 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले |
| इंजन | 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल, 160–170 bhp, 250–280 Nm टॉर्क | तीन इंजन विकल्प |
| कीमत (एक्स-शोरूम) | ₹11.40 लाख से शुरू | ₹10.50 लाख से शुरू |


Download Android App
Download iOS App




