Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

khalistani आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू पर NIA ने किया केस दर्ज

Summary :

पिछले काफी समय से भारत-कनाडा के बीच खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर विवाद जारी है। इस बीच सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू पर एअर इंडिया से उड़ान भरने वाले यात्रियों को धमकी देने के मामले में एनआईए ने सोमवार (20 नवंबर) को केस दर्ज किया। khalistani आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू पर NIA ने केस किया दर्ज  Air India के यात्रियों को पन्नू दी ने थी धमकी Khalistani आंतकी पन्नू का हाल ही में एक VIDEO आया था सामने आपको बता दें एनआई ने घोषित आतंकवादी पन्नू के खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 120बी,…

पिछले काफी समय से भारत-कनाडा के बीच खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर विवाद जारी है। इस बीच सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू पर एअर इंडिया से उड़ान भरने वाले यात्रियों को धमकी देने के मामले में एनआईए ने सोमवार (20 नवंबर) को केस दर्ज किया।

  • khalistani आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू पर NIA ने केस किया दर्ज 
  • Air India के यात्रियों को पन्नू दी ने थी धमकी
  • Khalistani आंतकी पन्नू का हाल ही में एक VIDEO आया था सामने

आपको बता दें एनआई ने घोषित आतंकवादी पन्नू के खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 120बी, 153ए और 506 के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के सेक्शन 10, 13, 16, 17, 18, 18बी और 20 के तहत भी केस किया गया है।
आंतकी पन्नू का हाल ही में एक VIDEO आया था सामने
दरअसल, पन्नू का हाल ही में एक वीडियो सामने आया था। इसमें उसने एअर इंडिया की 19 नवंबर की फ्लाइट से आने वाले यात्रियों को धमकी दी थी। एनआईए ने बयान जारी कर बताया कि पन्नू ने चार नवंबर को एक वीडियो जारी किया था। इसमें वो सिखों से कह रहा है कि वो एअर इंडिया की 19 नवंबर और इसके बाद की फ्लाइट से यात्रा नहीं करें क्योंकि उनकी जान को खतरा होगा। एनआईए ने आगे कहा कि पन्नू भारत में आतंकी घटनाओं को बढ़ावा देने के लिए गलत नैरेटिव फैला रहा है वो साथ ही सिखों और अन्य धार्मिक समूहों के बीच नफरत बढ़ाने की लगातार कोशिश कर रहा है।
क्या है पूरा मामला?
बता दें कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हाल ही में दावा किया था कि निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट शामिल हो सकता है। इस आरोप को भारत सरकार ने खारिज करते हुए कहा था कि ट्रूडो ऐसे बयान राजनीति से प्रेरित होकर दे रहे हैं. ट्रूडो के बयान के बाद से भारत और कनाडा के बीच विवाद चल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner