Canada और Mexico के लिए टैरिफ से बचने की कोई गुंजाइश नहीं: राष्ट्रपति Donald Trump

Summary :

कनाडा और मैक्सिको के लिए 25 प्रतिशत टैरिफ तय

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि मंगलवार से लागू होने वाले अमेरिकी टैरिफ को टालने के लिए कनाडा या मैक्सिको के लिए कोई गुंजाइश नहीं बची है। सौदे की संभावना के बारे में पूछे जाने पर, ट्रम्प ने पुष्टि करते हुए बताया कि टैरिफ पूरी तरह से तय हो चुके हैं और 4 मार्च को योजना के अनुसार प्रभावी हो जाएंगे।

Donald Trump

निवेश घोषणा  के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि टैरिफ पूरी तरह से तय हो चुके हैं। वह ज्लद ही प्रभावी हो जाएंगे। इससे पहले फरवरी के पहले सप्ताह में, ट्रम्प ने कनाडा और मैक्सिको से आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ और चीन से माल पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत की घोषणा की थी। बाद में 4 फरवरी को कनाडा और मैक्सिको से आयात पर 30 दिनों के लिए टैरिफ रोक दिया था। ट्रंप ने बताया था कि उन्होंने सीमा सुरक्षा में सुधार के लिए दोनों देशों से नई प्रतिबद्धताएँ हासिल की हैं। राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा मैक्सिको और कनाडा के अपने समकक्षों से बात करने के बाद यह रोक लगाई गई थी।

Ukraine: अमेरिका के साथ खनिज समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार: Zelensky

पिछले महीने, ट्रंप ने कनाडा और मैक्सिको की सीमाओं से देश में आने वाली अवैध दवाओं की निंदा की और 4 मार्च से दोनों देशों पर टैरिफ लगाने का फैसला किया। 2 अप्रैल को पूरी ताकत के साथ” पारस्परिक टैरिफ लगाने का भी फैसला किया। सीमा पार से नशीली दवाओं की तस्करी का हवाला देते हुए, ट्रंप ने ऐसी दवाओं, खास तौर पर फेंटेनाइल को रोकने या “गंभीरता से सीमित” करने की कसम खाई है। चीन पर भी 4 मार्च से अतिरिक्त 10 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा। अप्रैल की दूसरी पारस्परिक टैरिफ तिथि पूरी तरह से लागू रहेगी।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।