Ukraine: अमेरिका के साथ खनिज समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार: Zelensky

Summary :

खनिज समझौता सुरक्षा गारंटी की दिशा में पहला कदम: Zelensky

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने घोषणा करते हुए बताया कि यूक्रेन संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ खनिज समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार है, इसे उन्होंने “सुरक्षा गारंटी की दिशा में पहला कदम” बताया है। एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने लिखा कि हम खनिज समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार हैं, और यह सुरक्षा गारंटी की दिशा में पहला कदम होगा। लेकिन यह पर्याप्त नहीं है, हमें इससे कहीं अधिक की आवश्यकता है।

Trump से बहस के बाद Britain ने लगाया Zelensky को गले, 2.85 बिलियन डॉलर का दिया कर्जराष्ट्रपति ज़ेलेंस्की और ट्रंप

यूक्रेनी लोगों को दिलाया विश्वास

सुरक्षा गारंटी के बिना युद्ध विराम यूक्रेन के लिए खतरनाक है। हम 3 साल से लड़ रहे हैं, और यूक्रेनी लोगों को यह जानने की जरूरत है कि अमेरिका हमारे पक्ष में है। बता दें कि यह बयान व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ ज़ेलेंस्की के बीत तीखी बहस और वाशिंगटन की यात्रा को बीच में ही समाप्त करने के एक दिन बाद आया है। इस नोकझोंक के बाद  विश्व नेताओं ने यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को समर्थन का एक मजबूत प्रदर्शन पेश किया और अपने देश की मदद के लिए और अधिक करने का वादा किया।

इतालवी प्रधान मंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने एक्स पर एक पोस्ट में, उन्होंने बैठक को उत्पादक बताया और कहा कि पुतिन के अलावा कोई भी युद्ध की निरंतरता और त्वरित वापसी में दिलचस्पी नहीं रखता है। इसलिए, यूक्रेन के आसपास एकता बनाए रखना और हमारे सहयोगियों यूरोप और संयुक्त राज्य अमेरिका के देशों के साथ सहयोग में हमारे देश की स्थिति को मजबूत करना महत्वपूर्ण है। यूक्रेन को मजबूत सुरक्षा गारंटी द्वारा समर्थित शांति की आवश्यकता है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।