Noida School Student Death: फूल जैसी बेटी, नाजों से पाला…मां ने लगाई गुहार, जानें कैसे हुई तनिष्का की मौत

Summary :

Noida School Student Death: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे हर कोई हैरानी में है। बता दें कि नोएडा के निजी स्कूल में शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था लेकिन इस दौरान खुशियां मातम में बदल गई और छठी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की संदिग्ध मौत हो गई। स्कूल मे मौत के कारण जानने के लिए पूछा गया तो सभी ने अलग अलग जवाब देकर संदेह बढ़ा दिया है और 19 दिनों के बाद भी मौत का कारण पता नहीं चला है। Noida School Student Death: मां की भावुक अपील नोएडा…

Noida School Student Death: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे हर कोई हैरानी में है। बता दें कि नोएडा के निजी स्कूल में शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था लेकिन इस दौरान खुशियां मातम में बदल गई और छठी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की संदिग्ध मौत हो गई। स्कूल मे मौत के कारण जानने के लिए पूछा गया तो सभी ने अलग अलग जवाब देकर संदेह बढ़ा दिया है और 19 दिनों के बाद भी मौत का कारण पता नहीं चला है।

Noida School Student Death: मां की भावुक अपील

Noida School Student Death
Noida School Student Death

नोएडा में छठी कक्षा की छात्रा की मौत के बाद मां की भावुक अपील तेजी से वायरल हो रही है। मां ने भावुक होते हुए अपना दर्द बताया और कहा कि मैंने अपनी फूल बेटी को नाजों से प्यार से पाला था लेकिन यह दर्द शब्दों में कहना आसान नहीं है। बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया गया और वह वापस नहीं आ सकती लेकिन तनिष्का की मां ने न्याय की गुहार लगाई है और मौत का सही कारण जानने के लिए अपील की है।

Noida school tragedy 2025: तनिष्का की मौत

Noida School Student Death
Noida School Student Death

नोएडा में स्थित निजी स्कूल में तनिष्का शिक्षक दिवस के दिन स्कूल गई थी लेकिन वह उसके स्कूल का आखिरी दिन था। स्कूल से परिजनों को लगभग 11:30 बजे को फोन करके जानकारी दी की उनकी बेटी स्कूल में बेहोश हो गई है और उपचार के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन जब परिजन अस्पताल पहुंचे तभी डॉक्टरों ने बताया कि तनिष्का की मौत अस्पताल लाने से पहले हो गई थी।

School Incident in Noida: तनिष्का को बचाने की सारी कोशिशें नाकाम

डॉक्टरों ने बताया कि तनिष्का को बचाने की सारी कोशिशें नाकाम रही जिससे छात्रा की मौत हो गई थी। वहीं स्कूल के शिक्षकों का अलग अलग बयान सामने आया है। तनिष्का के चाचा के अनुसार कुछ शिक्षकों ने बताया कि खाना खाने के दौरान बेहोश होने से मौत हुई है, कुछ ने बताया कि सीढ़ियों से गिरने के कारण मौत हुई है और कुछ शिक्षकों का कहना है कि लुकाछुपी का खेल खेलते हुए तनिष्का की मौत हुई। अलग अलग बयानों के चलते 19 दिन बाद भी मौत का कारण नहीं पता चल पाया है।

ALSO READ: अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, कार और मिनी बस की टक्कर, 5 की दर्दनाक मौत

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।