अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, कार और मिनी बस की टक्कर, 5 की दर्दनाक मौत

Summary :

Aligarh Tragic Accident: अलीगढ़ के गोपी पुल पर एक कार के कैंटर से टकराने और उसमें आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमृत जैन ने बताया कि अग्निशमन विभाग और चिकित्सा दल घटनास्थल पर पहुंंच गए हैं। घायलों को वाहन से निकालकर अस्पताल भेजा गया है। Aligarh Car and Canter Accident: कार और मिनी बस की टक्कर मीडिया को जानकारी देते हुए अमृत जैन ने कहा, “हमें सूचना मिली कि गोपी पुल पर दो वाहनों की टक्कर हो गई है और दोनों वाहनों में आग लग…

Aligarh Tragic Accident: अलीगढ़ के गोपी पुल पर एक कार के कैंटर से टकराने और उसमें आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमृत जैन ने बताया कि अग्निशमन विभाग और चिकित्सा दल घटनास्थल पर पहुंंच गए हैं। घायलों को वाहन से निकालकर अस्पताल भेजा गया है।

Aligarh Car and Canter Accident: कार और मिनी बस की टक्कर

मीडिया को जानकारी देते हुए अमृत जैन ने कहा, “हमें सूचना मिली कि गोपी पुल पर दो वाहनों की टक्कर हो गई है और दोनों वाहनों में आग लग गई है। पुलिस, अग्निशमन दल और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को वाहनों से निकाला गया है। आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई…”

Aligarh Tragic Accident
Aligarh Tragic Accident

 UP Road Accident: चालक को नींद आने के कारण हुआ हादसा

घटना अकराबाद थाना क्षेत्र में हुई। कार कानपुर की ओर जा रही थी। हादसा सुबह करीब 5:45 बजे अकराबाद क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि कार अलीगढ़ से कानपुर जा रही थी। हादसे का कारण चालक को नींद आना या कार का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है।  बता दें मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। इसके अलवा खेत जा रहे किसान और दो महिलाओं की भी मौके पर मौत हो गई। एक अन्य शव की पहचान नहीं हो पाई है।  पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अमृत जैन और आसपास के थानों की पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद है।

Aligarh Tragic Accident: सीएम योगी ने लिया संज्ञान

इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ जिले में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने और उनका उचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

ये भी पढ़ें- ‘बहुत बड़ा गद्दार है लॉरेंस बिश्नोई’, गैंगस्टर रोहित गोदारा ने खोल दी पोल, कहा- अमेरिकी एजेंसियों से मिला…

Neha Singh