Maruti Suzuki Breaks Record: शोरूम में टूट पड़ी ग्राहकों की भीड़, टूटा 35 साल का रिकॉर्ड, धड़ल्ले से बिकी कारें

Summary :

Maruti Suzuki Breaks Record: GST में छूट मिलने के बाद ही बचत महोत्सव शुरू हो गया है। बाजारों में त्यौहारों की धूम देखने को मिल रही है और नवरात्रों के पहले दिन ही Maruti की गाड़ियां धड़ल्ले से बिकी जिससे कंपनी ने 35 साल का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बता दें कि Maruti ने एक ही दिन में 25 हजार से अधिक कारों की डिलीवरी की है और हर दिन 15 हजार नई बुकिंग मिल रही है। Maruti Suzuki Breaks Record: 75 हजार कारों की बुकिंग GST में छूट मिलने के बाद ऑटो सेक्टर में तेजी जारी है। Maruti…

Maruti Suzuki Breaks Record: GST में छूट मिलने के बाद ही बचत महोत्सव शुरू हो गया है। बाजारों में त्यौहारों की धूम देखने को मिल रही है और नवरात्रों के पहले दिन ही Maruti की गाड़ियां धड़ल्ले से बिकी जिससे कंपनी ने 35 साल का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बता दें कि Maruti ने एक ही दिन में 25 हजार से अधिक कारों की डिलीवरी की है और हर दिन 15 हजार नई बुकिंग मिल रही है।

Maruti Suzuki Breaks Record: 75 हजार कारों की बुकिंग

Maruti Suzuki Breaks Record
Maruti Suzuki Breaks Record

GST में छूट मिलने के बाद ऑटो सेक्टर में तेजी जारी है। Maruti ने एक ही दिन में 25 हजार कारों की डिलीवरी करके रिकॉर्ड तोड़ दिया है और अब तक 75 हजार कारों की बुकिंग भी दर्ज है। वहीं हर दिन 15 हजार नई बुकिंग दर्ज की जा रही है जो सामान्य बुकिंग से 50 प्रतिशत अधिक है। छोटी कारों की मांग लगातार बढ़ रही है और कई वेरिएंट में स्टॉक भी खत्म होने वाले है।

GST Impact on Auto Sales: ग्राहकों की भीड़ टूट पड़ी

GST में नई दरे लागू होने का कई लोग इंतजार कर रहे थे और नवरात्रि के पहले दिन ही शोरूम में ग्राहकों की भीड़ टूट पड़ी है। बता दें कि अब देश में चार की जगह केवल दो टैक्स स्लैब होंगे – 5% और 18%। इसके अलावा कुछ लग्जरी कार पर 40% GST लगाया जाएगा। नए स्लैब के मुताबिक 4 मीटर से छोटी, 1200 सीसी तक की पेट्रोल और 1500 सीसी तक की डीजल कारों पर अब केवल 18% GST लगेगा। पहले इन गाड़ियों पर 28% टैक्स देना पड़ता था।

Hyundai Cars Breaks Record: हुंडई की धमाकेदार शुरूआत

Hyundai Cars Breaks Record
Hyundai Cars Breaks Record

GST में बदलाव के बाद ऑटो सेक्टर नई ऊचांइयों पर है Maruti की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री के बाद हुंडई ने भी 5 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हुंडई ने भी अपनी कारों में भारी कटौती की है जिसके चलते नवरात्रों में हुंडई की धमाकेदार शुरूआत हुई है और 11 हजार डीलर बिलिंग दर्ज की गई है। बता दें कि हुंडई ने अपनी कारों में अधिकतम 2.4 लाख रुपये की कटौती की है।

ALSO READ: GST Cuts on Maruti Suzuki Cars: मिडिल क्लास के लिए बड़ी राहत! 1.10 लाख रुपए कम हुई इन गाड़ियों की कीमतें, इस कार पर तो बंपर छूट!

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।