North Korea Fires Ballistic Missile: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच अब किम जोंग ने भी धमाका कर दिया है। जिससे एक और युद्ध की आहट तेज हो गई है। बता दें कि उत्तर कोरिया ने समुद्र की तरफ 10 बैलिस्टिक मिसाइल दाग दी है और यह देश हमेश परिक्षण करने के लिए सुमद्र की तरफ ही मिसाइल का रुख करता आया है। जिससे माना जा रहा है कि उत्तर कोरिया भी किसी युद्ध की तैयारी कर रहा है इससे पहले भी 27 जनवरी को कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी। इस परिक्षण के बाद जापान अलर्ट मोड पर आ गया है औऱ पड़ोसी देशों में हड़कंप मच गया है।
North Korea Fires Ballistic Missile: उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया

जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने जानकारी देते हुए जनता को मौजूदा स्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि उत्तर कोरिया ने एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया है। इस चेतावनी के बाद, जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के प्रशासन ने इस घटना पर नज़र रखने के लिए तुरंत आपातकालीन प्रोटोकॉल एक्टिव कर दिए।
ताकाइची ने अपने पूरे कार्यकाल में क्षेत्रीय सुरक्षा और जापानी क्षेत्र की रक्षा के प्रति दृढ़ रुख बनाए रखा है। वहीं जापान के सार्वजनिक प्रसारक एनएचके ने बताया कि उत्तर कोरिया द्वारा किए गए इस नए हथियार परीक्षण से क्षेत्र में सुरक्षा संबंधी चिंताएं और बढ़ गई हैं।
North Korea Missile Launch: जापानी क्षेत्र का खतरा टला

जापान तटरक्षक बल ने रक्षा मंत्रालय की जानकारी का हवाला देते हुए बताया कि दोपहर 1:30 बजे उत्तर कोरिया से एक बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया गया। इस हमले के जवाब में, तटरक्षक बल ने एक आपातकालीन सलाह जारी कर समुद्र में मौजूद जहाजों से स्थिति के बारे में आगे की जानकारी पर ध्यान देने का आग्रह किया। मिसाइल के उड़ान भरने और गिरने के बाद जापानी क्षेत्र का तुरंत खतरा टल गया है, क्योंकि रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों का मानना है कि यह जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) के बाहर के जलक्षेत्र में गिरी थी।


Download Android App
Download iOS App




