“जंग के 14 दिन में भारत समेत दुनिया से भीख मांग रहा अमेरिका”…रूसी तेल को लेकर ईरानी विदेश मंत्री का बयान, तिलमिलाया ट्रंप

Summary :

Abbas Araghchi Statement on US: खाड़ी देशों में जारी जंग के बीच अब कच्चे तेल की सप्लाई पर भी चिंगारी उठ गई है। ईरान ने होमुर्ज से तेल टैंकरो को बिना अनुमति जाने के लिए मना कर दिया है औऱ पालन ना करने पर हमले भी जारी है जिससे कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है। इसी बीच ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने रूसी तेल पर अमेरिका के रुख की आलोचना करते हुए दावा किया कि अमेरिका अब भारत सहित दुनिया भर के देशों से रूसी कच्चे तेल को खरीदने के लिए भीख मांग रहा है,…

Abbas Araghchi Statement on US: खाड़ी देशों में जारी जंग के बीच अब कच्चे तेल की सप्लाई पर भी चिंगारी उठ गई है। ईरान ने होमुर्ज से तेल टैंकरो को बिना अनुमति जाने के लिए मना कर दिया है औऱ पालन ना करने पर हमले भी जारी है जिससे कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है। इसी बीच ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने रूसी तेल पर अमेरिका के रुख की आलोचना करते हुए दावा किया कि अमेरिका अब भारत सहित दुनिया भर के देशों से रूसी कच्चे तेल को खरीदने के लिए भीख मांग रहा है, जबकि पहले ऐसे आयात को रोकने के लिए दबाव डाला जा रहा था।

Abbas Araghchi Statement on US: रूसी कच्चे तेल को खरीदने की गुहार लगा रहा है अमेरिका

Abbas Araghchi Statement on US
Abbas Araghchi Statement on US (Source: Social Media)

ईरान के विदेश मंत्री अरघची ने कहा कि अमेरिका ने महीनों तक भारत को धमकाकर रूस से तेल आयात बंद करवाया। ईरान के साथ दो सप्ताह के युद्ध के बाद, व्हाइट हाउस अब दुनिया से जिसमें भारत भी शामिल है, रूसी कच्चे तेल को खरीदने की गुहार लगा रहा है। ईरान के खिलाफ “अवैध युद्ध” का समर्थन करने के लिए यूरोपीय देशों की आलोचना करते हुए दावा किया कि वे बदले में रूस के खिलाफ अमेरिकी समर्थन की उम्मीद कर रहे थे। यूरोप को लगा कि ईरान के खिलाफ अवैध युद्ध का समर्थन करने से रूस के विरुद्ध अमेरिका का समर्थन हासिल हो जाएगा।

Abbas Araghchi Statement: भारत के जहाजों होर्मुज से गुजरने की अनुमति

Abbas Araghchi Statement
Abbas Araghchi Statement (Source: Social Media)

मध्य पूर्व क्षेत्र में चल रहे संघर्ष के बीच ईरान ने भारत के ध्वज वाले दो पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) वाहक जहाजों को होर्मुज से गुजरने की अनुमति दे दी है। वहीं सऊदी अरब के तेल से लदे एक कच्चे तेल के टैंकर के लगभग 1 मार्च को होर्मुज से गुजरने के बाद जल्द भारत पहुंचने की उम्मीद है। इससे पहले, भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फथली ने दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही मित्रता और साझा हितों का हवाला देते हुए पुष्टि की थी कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच तेहरान होर्मुज जलडमरूमध्य से भारत जाने वाले जहाजों को सुरक्षित मार्ग प्रदान करेगा।

ALSO READ: ईरान के सबसे बड़े तेल भंडारण क्षेत्र में अमेरिका की भीषण बमबारी, धुंआ-धुंआ हुआ खार्ग द्वीप

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।