Side Effects of Eating Raw Beetroot: चुकंदर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, लेकिन बहुत से लोगों को ये नहीं पता है कि कच्चा चुकंदर खाने से आपकी सेहत पर गलत असर पड़ सकता है। लोग इसका सेवन ये सोचकर करते हैं कि इससे आपके शरीर में खून की कमी नहीं होगी, लेकिन ये बहुत बड़ी गलतफहमी है। आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। अगर आप सही मात्रा में और सही तरीके से चुकंदर को अपने डाइट प्लान में शामिल नहीं करते हैं, तो आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। आइए Beetroot Side Effects के बारे में जानते हैं।
Side Effects of Eating Raw Beetroot: कच्चा चुकंदर खाने से होने वाले नुकसान

1. पेट से जुड़ी समस्याएं
कच्चा चुकंदर आपकी गट हेल्थ को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आप अपने पेट की सेहत को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको चुकंदर को कच्चा नहीं खाना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कच्चे चुकंदर का सेवन करने की वजह से पेट फूलना, गैस और दस्त जैसी पेट से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
2. किडनी स्टोन के मरीज सावधान
चुकंदर में ऑक्सलेट की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। यही वजह है कि किडनी स्टोन के मरीजों को कच्चे चुकंदर का सेवन करने से बचना चाहिए। आपको बता दें कि पोषक तत्वों से भरपूर चुकंदर एक जड़ वाली सब्जी होतो है और अगर आप इसे कच्चा खाते हैं, तो मिट्टी के कीटाणु या फिर हानिकारक बैक्टीरिया आपके पेट में जाकर आपकी तबीयत को खराब कर सकते हैं।
3. गौर करने वाली बात
आप चुकंदर को बॉइल करके या फिर पकाकर अपने डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं। अगर आप इस तरह की सेहत से जुड़ी समस्याओं का शिकार नहीं बनना चाहते हैं, तो चुकंदर को कच्चा न खाएं। इसके अलावा ध्यान रहे कि आपको खाली पेट चुकंदर का सेवन नहीं करना चाहिए, वरना आपकी सेहत पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। अगर आप चुकंदर का सेवन करना चाहते हैं, तो आपको लिमिट में रहकर ही इसे कंज्यूम करना चाहिए।
Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।
Also Read: गर्मी के मौसम में शरीर को रखना है ठंडा और Hydrated? इन 5 बातों का रखें खास ख्याल


Download Android App
Download iOS App




