NPCI Launches UPI One World Wallet: National Payments Corporation of India (NPCI) ने 16 फरवरी 2026 से शुरू हुए AI Impact Summit 2026 के मौके एक नई पहल की है। उन्होंने इस समिट में आने वाले विदेशी मेहमानों के लिए एक खास डिजिटल पेमेंट सुविधा लॉन्च की है। इस नई सेवा का नाम UPI One World Wallet रखा गया है। इसका उद्देश्य भारत आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को आसान और सुरक्षित डिजिटल भुगतान का विकल्प देना है।
NPCI Launches UPI One World Wallet: UPI One World Wallet क्या है?

UPI One World Wallet एक प्रीपेड डिजिटल वॉलेट है, जिसे खास तौर पर विदेश से भारत आने वाले लोगों के लिए तैयार किया गया है। इस वॉलेट की मदद से विदेशी यात्री भारत में किसी भी UPI QR कोड को स्कैन करके तुरंत भुगतान कर सकते हैं। इस सुविधा की खास बात यह है कि उपयोगकर्ता को भारतीय मोबाइल नंबर या भारतीय बैंक खाते की जरूरत नहीं होती।
(AI Summit Cross-Border Payments) यानी विदेशी मेहमान बिना किसी अतिरिक्त कागजी प्रक्रिया के आसानी से डिजिटल लेन-देन कर सकते हैं। फिलहाल यह सेवा पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई है और 40 से अधिक देशों से आने वाले प्रतिनिधियों और यात्रियों के लिए उपलब्ध है।
UPI One World Wallet: कैसे करें इस्तेमाल?

NPCI Launches UPI One World Wallet (image-s-m )
इस वॉलेट का उपयोग करना काफी आसान है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके इसे एक्टिव किया जा सकता है:
1. ऐप डाउनलोड करें
सबसे पहले Transcorp की CheqUPI ऐप अपने मोबाइल में डाउनलोड करें।
2. रजिस्ट्रेशन पूरा करें
ऐप इंस्टॉल करने के बाद अपना बेसिक रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
3. पासपोर्ट और वीजा जानकारी दें
रजिस्ट्रेशन के दौरान आपको अपना पासपोर्ट और वीजा से जुड़ी जानकारी दर्ज करनी होगी।
4. वेरिफिकेशन प्रक्रिया
इसके बाद अपनी सेल्फी अपलोड करें और एक UPI पिन सेट करें। आपकी जानकारी सिस्टम द्वारा सत्यापित की जाएगी।
5. यूनिक UPI आईडी प्राप्त करें
वेरिफिकेशन पूरा होने पर आपको एक अलग और यूनिक UPI आईडी दी जाएगी, जिससे आप पेमेंट कर सकेंगे।
6. वॉलेट में पैसे जोड़ें
आप इस वॉलेट में अंतरराष्ट्रीय डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए पैसे जोड़ सकते हैं।
7. ट्रांजैक्शन लिमिट
एक बार में अधिकतम 25,000 रुपये तक का भुगतान किया जा सकता है। महीने में दो बार पैसे लोड किए जा सकते हैं और कुल मासिक सीमा 50,000 रुपये तय की गई है।
8. बची हुई राशि की वापसी
यदि वॉलेट में कुछ राशि बच जाती है, तो विदेशी मुद्रा नियमों के अनुसार उसे उसी कार्ड या स्रोत में वापस भेजा जा सकता है, जिससे पैसा जोड़ा गया था।
इस पहल का पीछे क्या है उद्देश्य?

NPCI Launches UPI One World Wallet (image-s-m )
NPCI का कहना है कि इस नई सुविधा का मकसद भारत आने वाले विदेशी मेहमानों को देश के डिजिटल पेमेंट सिस्टम से जोड़ना है। अक्सर विदेशी यात्रियों को स्थानीय भुगतान व्यवस्था समझने और इस्तेमाल करने में कठिनाई होती है। UPI One World Wallet के जरिए वे सीधे QR कोड स्कैन करके भुगतान कर सकते हैं और नकद रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे लेन-देन तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनेगा।
हालांकि, कुछ देशों के नागरिक इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पाएंगे। NPCI ने यह स्पष्ट किया है कि यह निर्णय सरकारी और आधिकारिक नियमों के अनुसार लिया गया है, लेकिन किन देशों को शामिल नहीं किया गया है, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। कुल मिलाकर, यह पहल भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।























