Variable Aperture, A20 Chipset, 5,100mAh Battery समेत कई शानदार फीचर हुए लीक, जानें कब उठेगा iphone 18 Series से पर्दा

Summary :

Apple iphone 18 Series Launch: Apple iphone को लेकर लोगों का उत्साह बरकरार है और अभी 17 सीरीज का क्रेज खत्म नहीं हुआ है और iphone 18 सीरीज के फीचर और डिजाइन की जानकारी लीक हो गई है। जिससे माना जा रहा है कि iphone 18 कई बड़े बदलाव के साथ लॉन्च किया जा सकता है जिसमें डिजाइन, बैटरी, कैमरा और दमदार चिपसेट के दम पर परफॉर्मेंस को बेहतर किया जा सकता है। इस सीरीज में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च किया जाएगा। आप भी नया आईफोन लेने की सोच रहे है तो थोड़ा इंतजार…

Apple iphone 18 Series Launch: Apple iphone को लेकर लोगों का उत्साह बरकरार है और अभी 17 सीरीज का क्रेज खत्म नहीं हुआ है और iphone 18 सीरीज के फीचर और डिजाइन की जानकारी लीक हो गई है। जिससे माना जा रहा है कि iphone 18 कई बड़े बदलाव के साथ लॉन्च किया जा सकता है जिसमें डिजाइन, बैटरी, कैमरा और दमदार चिपसेट के दम पर परफॉर्मेंस को बेहतर किया जा सकता है। इस सीरीज में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च किया जाएगा। आप भी नया आईफोन लेने की सोच रहे है तो थोड़ा इंतजार करना होगा। जानते है कि इस सीरीज में क्या फीचर मिल सकते है।

Apple iphone 18 Series Launch

Apple iphone 18 Series Launch
Apple iphone 18 Series Launch

लीक हुई जानकारी के अनुसार iPhone 18 Pro और 18 Pro Max में Apple का अगली पीढ़ी का दमदार A20 चिपसेट दिया जा सकता है। यह अब तक का सबसे तेज़ और पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर माना जा रहा है। यह प्रोसेसर फोन को बेहतर स्पीड, परफॉर्मेंस और बैटरी एफिशिएंसी देगा। साथ ही, नए प्रोसेसर के कारण AI और मशीन लर्निंग से जुड़ी सुविधाएं और भी बेहतर हो सकती हैं।

Apple iphone 18 Series Expected Price in India

Apple iphone 18 Series Launch
Apple iphone 18 Series Launch

Apple सितंबर 2026 में iphone 18 Series को लॉन्च कर सकता है। लेकिन माना जा रहा है कि पहले iPhone 18 Pro को लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, कंपनी का पहला फोल्डेबल iPhone भी इसी समय के आसपास पेश किया जा सकता है। हालांकि, यह सारी जानकारी लीक और अफवाहों पर आधारित है। Apple ने फिलहाल iPhone 18 सीरीज को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Apple iphone 18 Series Features

iphone 18 में फोटोग्राफी को बेहतर करने के लिए कैमरे में कई बड़े अपग्रेड किए जा सकते है। माना जा रहा है कि इसमें 48MP का मेन कैमरा Variable Aperture लेंस के साथ दिया जा सकता है जिसमें फोटो के लिए कितनी रोशनी चाहिए इसे कैमरा खुद तय कर सकता है जिससे फोटो बेहतर कैप्चर होगी और शानदार Bokeh मोड में क्लिक करना भी आसान होगा। अगर इस लेंस को लगाया जाता है तो iPhone में यह पहली ऐसी तकनीक होगी।

ALSO READ: 8GB RAM, 128GB Storage और 8,000mAh की बैटरी! बस 6 किस्तों में अपना बनाए Tecno का ये फोन, जानें क्या हैं Best Features

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।