8GB RAM, 128GB Storage और 8,000mAh की बैटरी! बस 6 किस्तों में अपना बनाए Tecno का ये फोन, जानें क्या हैं Best Features

Summary :

Tecno Pova Curve 2 5G Launched: चीनी स्मार्टफोन कंपनी Tecno ने भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन Tecno Pova Curve 2 5G लॉन्च कर दिया है। यह मॉडल पिछले साल आए Pova Curve 5G का अगला वर्जन है। नया फोन दमदार बैटरी, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। आइए जानते हैं आसान भाषा में। इसकी कीमत, फीचर्स और खासियतें। Tecno Pova Curve 2 5G Price in India Tecno Pova Curve 2 5G दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। 8GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत ₹27,999 रखी गई है। 8GB RAM + 256GB…

Tecno Pova Curve 2 5G Launched: चीनी स्मार्टफोन कंपनी Tecno ने भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन Tecno Pova Curve 2 5G लॉन्च कर दिया है। यह मॉडल पिछले साल आए Pova Curve 5G का अगला वर्जन है। नया फोन दमदार बैटरी, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। आइए जानते हैं आसान भाषा में। इसकी कीमत, फीचर्स और खासियतें।

Tecno Pova Curve 2 5G Price in India

  • Tecno Pova Curve 2 5G दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हुआ है।
  • 8GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत ₹27,999 रखी गई है।
  • 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹29,999 में उपलब्ध होगा।
  • यह स्मार्टफोन 20 फरवरी से दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

कंपनी ने इसे तीन आकर्षक रंगों ( Colors & Specifications) में पेश किया है – Storm Titanium, Melting Silver और Mystic Purple। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक बैंक ऑफर्स का लाभ लेकर ₹3,000 तक की छूट पा सकते हैं।

Tecno Pova Curve 2 5G Launched (image social media )
Tecno Pova Curve 2 5G Launched (image social media )

Tecno Pova Curve 2 5G Features

Display and Design

  • इस फोन में 6.78 इंच का फुल HD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।
  • स्क्रीन का रेजोल्यूशन 1,080 x 2,364 पिक्सल है और इसका रिफ्रेश रेट 144Hz है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग बेहद स्मूद अनुभव देती है।
  • डिस्प्ले की सबसे बड़ी खासियत इसकी 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है।
  • स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.18% है, यानी स्क्रीन काफी बड़ी और बेज़ल पतले हैं।
  • सुरक्षा के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i की प्रोटेक्शन दी गई है।
  • फोन की मोटाई 7.42mm है और इसका वजन 192 ग्राम है, जिससे यह हाथ में पकड़ने में आरामदायक लगता है।
Tecno Pova Curve 2 5G Launched (image social media )
Tecno Pova Curve 2 5G Launched (image social media )

Processor and Performance

  • Tecno Pova Curve 2 5G में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट दिया गया है।
  • यह प्रोसेसर 5G नेटवर्क को सपोर्ट करता है और रोजमर्रा के काम से लेकर गेमिंग तक अच्छा प्रदर्शन देता है।
  • फोन में 8GB RAM मिलती है, जिसे वर्चुअल RAM फीचर के जरिए 16GB तक बढ़ाया जा सकता है।
  • स्टोरेज की बात करें तो इसमें 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मौजूद है।
  • ग्राफिक्स के लिए Arm G610 MC2 GPU दिया गया है, जिससे गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग का अनुभव बेहतर होता है।
  • यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित HiOS 16 पर चलता है।

Camera Features

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें:

  • 50MP का Main Camera
  • 2MP का Secondary Sensor

सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। कैमरा ऐप में AI फीचर्स और कई शूटिंग मोड्स दिए गए हैं, जिससे बेहतर फोटो क्लिक की जा सकती हैं।

Tecno Pova Curve 2 5G Launched (image social media )
Tecno Pova Curve 2 5G Launched (image social media )

Tecno Pova Curve 2 5G Launched: बैटरी और चार्जिंग

Tecno Pova Curve 2 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh की बड़ी बैटरी है। यह लंबे समय तक चलने के लिए डिजाइन की गई है। फोन 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है और बॉक्स में 45W का चार्जर भी
मिलता है।

  • कंपनी के अनुसार, एक बार फुल चार्ज करने पर यह फोन:
  • लगभग 16.4 घंटे तक वीडियो चला सकता है
  • 35.7 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक देता है
  • 48 घंटे से ज्यादा कॉलिंग टाइम देता है
  • और 1,100 घंटे से अधिक स्टैंडबाय टाइम प्रदान करता है

यह भी पढ़ें: iPhone यूजर्स को मिलेंगे 6 नए फीचर, डेटा ट्रांसफर हुआ आसान, जानें कैसे करें डाउनलोड

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।