Rohtak Two Brothers Murder: हरियाणा के रोहतक से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। पोलंगी गांव में शुक्रवार को एक घर में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने दो लोगों की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। मृतकों की उम्र करीब 55 और 50 वर्ष बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Rohtak Crime News in Hindi: क्या है पूरा मामला?
रोहतक जिले से शुक्रवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रोहतक के पोलंगी गांव में अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर दो सगे भाइयों की बेरहमी से हत्या कर दी। इस Double Murder की घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों की उम्र करीब 55 और 50 वर्ष बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने देर रात या तड़के घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला किया। दोनों भाइयों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सुबह जब परिजनों और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली तो घर के भीतर खून से लथपथ शव पड़े देख सभी के होश उड़ गए।
Two Brothers Murder: पुलिस भी मौजूद
घटना की सूचना मिलते ही आईएमटी थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और सबूत जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, जमीन विवाद या अन्य किसी आपसी विवाद की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि अभी तक किसी आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो पाएगी।
Rohtak Two Brothers Murder: हत्याकांड से दहशत में लोग
पोलंगी गांव में इस दोहरे हत्याकांड के बाद भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मामले की जांच जारी है और पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस Double Murder की गुत्थी सुलझा ली जाएगी।























