Pappu Yadav Bail News: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। विभिन्न मामलों में सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है। पिछले सात दिनों से वह न्यायिक हिरासत में जेल में बंद थे। उनके वकीलों ने दलील दी कि आरोप निराधार हैं और जांच में पूरा सहयोग दिया जा रहा है। अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद जमानत मंजूर की। जमानत मिलते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जेल से बाहर आने के बाद पप्पू यादव ने न्यायपालिका पर भरोसा जताया और कहा कि वह कानूनी प्रक्रिया का सम्मान करते हैं तथा आगे भी सहयोग करेंगे।
Pappu Yadav News: कोर्ट रूम में सुनवाई के दौरान क्या हुआ?
बता दें कि पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के लिए शुक्रवार का दिन बेहद राहत भरा रहा। पटना सिविल कोर्ट ने उन्हें उन सभी तीन मामलों में जमानत दे दी है, जिनकी वजह से वे जेल के अंदर थे। इस फैसले के बाद अब उनके बाहर आने का रास्ता साफ़ हो गया। पप्पू यादव की मुश्किलें 6 फरवरी को शुरू हुई थीं। पुलिस ने उन्हें 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, अब इस केस में उन्हें जमानत मिल गई थी, लेकिन पुलिस ने तुरंत कोतवाली थाने से जुड़े दो अन्य पुराने मामले में उन्हें दुबारा गिरफ्तार कर लिया गया है।
Pappu Yadav Latest News: सुनवाई के दौरान फूटफूटकर रोएं पप्पू यादव!
9 फरवरी से लगातार चल रही सुनवाई के दौरान गुरूवार को पप्पू यादव की कोर्ट में पेशी हुई, तो जज के सामने अपने आंसू नहीं रोक पाए। उन्होंने अपनी गिरती सेहत का हवाला देते हुए कोर्ट से कहा कि हुजूर, मैं बहुत तकलीफ में हूं. प्रोस्टेट की परेशानी बढ़ने के कारण मुझे असहनीय दर्द और बेचैनी हो रही है। पुलिस मुझे अपराधियों की तरह बेऊर जेल से ला रही है.
Pappu Yadav Bail News: जज को क्या कहा पप्पू यादव ने?
गुरुवार को सांसद को कड़ी सुरक्षा के बीच कैदी वाहन से पटना सिविल कोर्ट लाया गया। खराब तबीयत के चलते उन्हें व्हीलचेयर पर बैठाकर कोर्ट रूम तक पहुंचाया गया। वहां उन्होंने अपने वकीलों से चर्चा की और जज के सामने अपनी सेहत और शारीरिक तकलीफों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


Download Android App
Download iOS App






