Bajrang Dal Indore Narsee Monjee College : बजरंग दल अक्सर वेलेंटाइन के मौके पर अपनी हिंसक प्रदर्शनों के लिए चर्चित है, इस बार भी बजरंग दल से जुड़ा ऐसा ही मामला सामने आया है जहां, बजरंग दल से जुड़े दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने इंदौर के नरसी मुंजी संस्थान के कॅम्पस में वैलेंटाइन डे समारोह के अवसर पर अश्लीलता का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ की।
यह घटना तब घटी जब कॅम्पस में एक कार्यक्रम चल रहा था और बजरंग दल के कार्यकर्ता संस्थान में घुसकर नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि कॅम्पस के अंदर की लोग अफरातफरी मचा रहे हैं, उनके हाथ मे लाठियाँ हैं।
बजरंग दल के कार्यकर्ता पहले गेट के पास कॅम्पस गार्ड से उलझते हैं, धक्कामुक्की करते हैं फिर अंदर घुस कर उस वेन्यू पर पहुंच जाते हैं कॅम्पस ग्राउन्ड के नजदीक है। यहां लगीं टेबलों को लाठियों से तोड़ने लगते हैं। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं आरोप भी लगाते हैं कि वेलेंटाइन के नाम पर अश्लीलता फैलाई जा रही है।
Bajrang Dal Indore Narsee Monjee College : क्या कहा संस्थान ने

हालांकि, संस्थान ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि एक “अनाधिकृत समूह” ने बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया और बिसनेस स्किल डेवलपमेंट के उद्देश्य से छात्रों द्वारा आयोजित कार्यक्रम पर रुकावट पैदा की। देखा जा सकता है, परिसर के अंदर भारी हंगामा दिखाई दे रहा है, जिसमें कार्यकर्ता लाठियां लेकर इधर-उधर भाग रहे हैं और वहां तैयार किए गए चीजों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विश्व हिंदू परिषद समरसता विभाग के स्थानीय संयोजक तनु शर्मा ने दावा किया कि परिसर में वैलेंटाइन डे कार्यक्रम के नाम पर छात्रों के बीच अश्लीलता को बढ़ावा दिया जा रहा था। उन्होंने आगे कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ता कार्यक्रम के विरोध में संस्थान गए थे। हालांकि, उन्होंने तोड़फोड़ करने से इनकार किया।
Valentine’s Day Program Disruption : क्या कह पुलिस ने

इस पूरी घटना में स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कॅम्पस प्रशासत द्वारा पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस उपायुक्त श्रीकृष्णा लालचंदानी ने कहा, “हमारे पास प्रथम दृष्टया जानकारी है कि गांधी नगर थाना क्षेत्र में एनएमआईएम यूनिवर्सिटी कॅम्पस में वैलेंटाइन डे से संबंधित एक कार्यक्रम चल रहा था। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने परिसर में प्रवेश किया और कार्यक्रम को रुकवा दिया।”
उन्होंने आगे कहा कि कार्यक्रम की सूचना पहले नहीं दी गई थी। इस पर कालेज मैनेजमेंट से पत्र द्वारा पूछा जाएगा।”
#WATCH | Indore, Madhya Pradesh: Bajrang Dal vandalised Narsee Monjee College, DCP Zone 1, Krishna Lalchandani says, “… A Valentine’s Day programme was taking place when a Hindu organisation vandalised the venue on campus. The students were handed over to their parents, and… pic.twitter.com/mbXXTibQns
— ANI (@ANI) February 12, 2026
उन्होंने आगे कहा, “वेलेंटाइन मनाना सेंसीटिव मैटर रहता है। हालांकि मनाना कोई अपराध नहीं है, लेकिन आपको प्रायर सूचना देना मेंडेटरी रहता है। ताकि पुलिस अहतियात बरत कर वहां पर फोर्स डिप्लॉइ करता है ताकि ऐसी घटना न हो।”
डीसीपी लालचंदानी ने आगे कहा कि “हिन्दू संगठनों से बातचीत की जाएगी कि उन्हें इस तरह कि सूचना मिलती है तो पुलिस को जानकारी दे ताकि पुलिस आगे की कार्रवाई करे।” डीसीपी ने आगे बताया कि इस पर कोई केस अभी तक दर्ज नहीं किया गया है, इसमें फूटेज देखा जाएगा फिर उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
Bajrang Dal vandalism : कालेज प्रशासन का जवाब

हालांकि एनएमआईएम ने कहा कि कॅम्पस में चल रहा कार्यक्रम उनके सह-पाठ्यक्रम कार्यक्रम का हिस्सा थी, जिसे छात्रों को व्यावहारिक अनुभव के माध्यम से आवश्यक बातचीत और वाणिज्यिक कौशल विकसित करने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया था।
कालेज प्रशासन के कहा कि एनएमआईएमएस में छात्रों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
यह भी पढ़ें – ग्वालियर में कलश यात्रा के दौरान भगदड़, 1 महिला की मौत, बच्ची समेत 8 घायल, मची चीख-पुकार


Download Android App
Download iOS App




