Funky फिल्म पर लोगों ने दिए बड़े ही अटपटे रिएक्शन, देखें X पर लेटेस्ट फैंस रिव्यू

Summary :

Funky Movie X Review: तेलुगु फैमिली ड्रामा फिल्म फिल्म ‘फंकी’ 13 फरवरी यानि कि आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. अनुदीप केवी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में विश्वक सेन और कायादु लोहार लीड रोल में नजर आ रहे हैं. फिल्म माया नाम की एक डांसर की कहानी है, जिसके सपने अधूरे रह जाते हैं, लेकिन एक पॉपुलर डांस ग्रुप उसे डांस से फिर से प्यार करने और खुद को फिर से पाने में मदद करता है. फिल्म के पहले दिन का पहला शो देखने वाले फैंस ने X पर अपने रिएक्शन शेयर किए हैं. तो चलिए जानते हैं…

Funky Movie X Review: तेलुगु फैमिली ड्रामा फिल्म फिल्म ‘फंकी’ 13 फरवरी यानि कि आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. अनुदीप केवी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में विश्वक सेन और कायादु लोहार लीड रोल में नजर आ रहे हैं. फिल्म माया नाम की एक डांसर की कहानी है, जिसके सपने अधूरे रह जाते हैं, लेकिन एक पॉपुलर डांस ग्रुप उसे डांस से फिर से प्यार करने और खुद को फिर से पाने में मदद करता है. फिल्म के पहले दिन का पहला शो देखने वाले फैंस ने X पर अपने रिएक्शन शेयर किए हैं. तो चलिए जानते हैं कि फिल्म पर फैंस की राय आखिर क्या है.

Funky Movie Review: फंकी मूवी एक्स रिएक्शन

एक X यूजर ने फिल्म के पहले पार्ट को “ठीक-ठाक” बताया और कहा कि “ज़्यादातर कॉमेडी अच्छी है.” उनके पोस्ट में लिखा कि, “पहला भाग ठीक-ठाक. ज़्यादातर कॉमेडी अच्छी है #Funky.” उन्होंने दूसरे पार्ट की भी तारीफ़ की, हालांकि एडिटिंग थोड़ी अटपटी थी, “दूसरा पार्ट भी ठीक-ठाक. अनुदीप मार्क के मज़ेदार डायलॉग्स से भरपूर, जो ज़्यादातर सही बैठते हैं. क्लाइमेक्स में इमोशन अच्छा है. एडिटिंग थोड़ी अटपटी है जिससे फिल्म का फ्लो बिगड़ता है. कुल मिलाकर पसंद आई #Funky.” तो वहीं एक और दूसरे यूजर ने लिखा कि, “#FunkyFrom13thFeb अच्छी कॉमेडी, पहला पार्ट डायलॉग्स से भरा हुआ था!!!”

Funky Movie X Review: वहीं कुछ यूजर ने फिल्म में खामियां बताते हुए लिखा कि, “#फंकी एक बेतुकी और बेकार कॉमेडी है, जिसमें कुछ चुटकुले तो ठीक हैं, लेकिन बाकी फिल्म पूरी तरह से बेतुकी और बेकार है. एक दूसरे X यूजर ने लिखा, “#फंकी में कॉमेडी पर काम करना मुश्किल है, कुछ सीन अच्छे हैं लेकिन ज्यादातर पुरानी और बेजान कॉमेडी है. कास्ट जबरदस्ती डाली गई है, लेकिन म्यूजिक अच्छा नहीं है. #अनुदीप के फैंस के लिए ही ये देखने लायक है. ज्यादा उम्मीद न करें, बस कुछ हल्के-फुल्के पल अच्छे हैं.”

Funky Movie Review In Hindi: फंकी मूवी कास्ट

Funky Movie X Review
Funky Movie X Review (Source: Social Media)

अगर हम फिल्म में मुख्य कलाकारों की बात करें तो विश्वक सेन और कायदु लोहार के अलावा नरेश, वीटीवी गणेश और बाकी के अन्य कलाकार भी इसमें नजर आने वाले हैं. फिल्म का म्यूजिक भीम्स सेसिरोलियो ने तैयार किया है, फंकी को सीथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून 4 सिनेमाज के बैनर तले नागा वामसी एस और साई सौजन्या द्वारा बनाया गया है और इसे श्रीकारा स्टूडियो प्रेजेंट कर रहे हैं.

Funky Movie X Review: फंकी मूवी सिनेमाघरों के बाद OTT पर कहां स्ट्रीम होगी

Funky Movie X Review
Funky Movie X Review (Source: Social Media)

गौरतलब है कि सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद फंकी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने अपने ‘नेटफ्लिक्स पंडागा’ इवेंट के दौरान इसकी घोषणा की थी. यह फिल्म तेलुगु, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में फैंस को एंटरटेन करेगी.

Read More: Tu Yaa Main फिल्म ने थ्रिल के नाम पर दिखाया सिर्फ ओवर ड्रामा, फिल्म देखने से पहले एक बार जरूर सोचिए

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।