Tu Yaa Main फिल्म ने थ्रिल के नाम पर दिखाया सिर्फ ओवर ड्रामा, फिल्म देखने से पहले एक बार जरूर सोचिए

Summary :

 Tu Yaa Main First Review: अगर आप किसी ऐसी फिल्म को देखना चाहते हैं जो कि आपको रोमांच के नाम पर सिर्फ सिरदर्द दे, तो बिजॉय नांबियार की ‘तू या मैं’ आपके लिए ही बनी है. साल 2018 की थाई फिल्म ‘द पूल’ पर बनी ये रीमेक बॉलीवुड की उस पुरानी बीमारी का शिकार है, जहां मेकर्स को लगता है कि किसी बेहतरीन विदेशी फिल्म की बस फोटोकॉपी कर देने से ही काम चल जाएगा. हालांकि ये फिल्म कहीं कहीं ठीक ठाक लगती हैं, लेकिन एक्टर्स की ये पूरी कोशिश रहती है कि वो फिल्म को खराब कर दें. अब…

 Tu Yaa Main First Review: अगर आप किसी ऐसी फिल्म को देखना चाहते हैं जो कि आपको रोमांच के नाम पर सिर्फ सिरदर्द दे, तो बिजॉय नांबियार की ‘तू या मैं’ आपके लिए ही बनी है. साल 2018 की थाई फिल्म ‘द पूल’ पर बनी ये रीमेक बॉलीवुड की उस पुरानी बीमारी का शिकार है, जहां मेकर्स को लगता है कि किसी बेहतरीन विदेशी फिल्म की बस फोटोकॉपी कर देने से ही काम चल जाएगा. हालांकि ये फिल्म कहीं कहीं ठीक ठाक लगती हैं, लेकिन एक्टर्स की ये पूरी कोशिश रहती है कि वो फिल्म को खराब कर दें.

अब ऐसा हो भी क्यों ना आखिर कमजोर स्क्रिप्ट और ट्रीटमेंट के आगे एक्टर्स भी कुछ नहीं कर पाते. इस रीमेक की ओरिजनल फिल्म हिंदी में यू ट्यूब पर अवेलेबल है और वो भी कोई इतनी बवाल फिल्म नहीं है. वो 1 घंटा 40 मिनट की है लेकिन ये तू या मैं फिल्म 2, घंटे 25 मिनट तक आपके सब्र का इम्तिहान लेने वाली है. क्योंकि अच्छी एक्टिंग के बावजूद भी फिल्म का कमजोर ट्रीटमेंट लोगों को निराश करता है.

Tu Yaa Main Special Screening: कहानी

 Tu Yaa Main First Review
Tu Yaa Main First Review (Source: Social Media)

ये कहानी है दो इंफ्लूएंसर्स की, जिनमें से एक मिस वैनिटी के 2 मिलियन फॉलोअर्स हैं तो लड़के के 10 हजार. लेकिन इसके बाद दोनों कैलेब करते हैं और फिर दोनों को इश्क हो जाता है, हालांकि आगे चलकर ये एक स्विमिंग पूल में फंस जाते हैं, जहां एक मगरमच्छ आ जाता है. ये कहानी वैसे तो आप पहले से ट्रेलर में देख चुके हैं और अगर आप अब ये जानना चाहते हैं कि ये बचेंगे कैसे, तो आप ये थिएटर में जाकर देख लीजिएगा अगर आप खुद के दिमाग को ठंडा रख पाए तो.

Movie Review in Hindi: कैसी है फिल्म

 Tu Yaa Main First Review
Tu Yaa Main First Review (Source: Social Media)

इस फिल्म के फर्स्ट हाफ को देखकर ऐसा लगा जैसे फिल्म से जुड़ा हर शख्स गाना बनाने की प्रेक्टिस कर रहा था और सबने गाने बनाए और इस फिल्म में जहां मन किया वहां डाल दिए. इसके बाद दोनों के बीच की केमिस्ट्री कैसे डेवलप होती है, ये भी बड़े ही घटिया अंदाज से पेश किया गया है. वहीं एक एक बड़ी इंफ्लूएंसर को एक छपरी लड़का कैसे पंसद आ जाता है, ये ठीक से समझ आता ही नहीं और हर थोड़ी देर में एक गाना आने की वजह से आप इरिटेट होते हैं.

फिर सेकेंड हाफ में असली कहानी शुरू होती है, लेकिन ये भी आपको ना डरा पाती और ना हंसा पाती है. बस ठीक ठाक है, कहीं कहीं चीजें लॉजिक से काफी दूर लगती हैं. कुल मिलाकर ये फिल्म एक बहुत ही एवरेज फिल्म है. जिसे अगर आप देखो तो सिर्फ इसके सेकेंड हाफ से और आदर्श गौरव की शानदार परफॉमेंस के लिए.

Performance Of Actors: एक्टिंग

 Tu Yaa Main First Review
Tu Yaa Main First Review (Source: Social Media)

फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले चाहे कुछ भी हो, लेकिन आर्दश गौरव ने इसमें कमाल का काम किया है. उन्होंने पूरी कोशिश की है कि वो फिल्म को अपने कंधों पर लेकर चले. वो मुंबई के लोकल रैपर के किरदार में खूब जमे हैं, वहीं लुक से लेकर बोली तक सबकुछ कमाल का नजर आया है और उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि वो वाकई सिनेमा में लंबी रेस के घोड़े बनने वाले हैं.

वहीं शनाया ने भी अच्छा काम किया है, उनकी तारीफ करनी होगी कि वो अलग फिल्में कर रही हैं. एक नेपो किड को वैसे भी जबरदस्ती ट्रोल किया जाता है लेकिन यहां शनाया अपना काम अच्छे से करती दिखाई दी हैं. आदर्श और शनाया ने पूरी कोशिश की है कि इस कमजोर में फिल्म में वो जान डाल दे, पारुल गुलाटी का भी फिल्म में छोटा सा रोल है. हालांकि वो उन्होंने क्यों किया, ये समझ नहीं आता.

 Tu Yaa Main First Review: राइटिंग और डायरेक्शन

 Tu Yaa Main First Review
Tu Yaa Main First Review (Source: Social Media)

अगर फिल्म के राइटर की बात करें तो इस फिल्म की कहानी हिमांशु शर्मा ने लिखी है. वहीं बिजॉय नांबियार ने फिल्म को डायरेक्ट किया है. पर ये कहना गलत नहीं होगा कि कहानी को बेवजह खींच दिया गया है, फिल्म को आराम से दो घंटे में निपटाया जा सकता था. क्योंकि असली फिल्म तो सेकेंड हाफ में ही शुरू होती है. पर फिर भी फिल्म को जबरदस्ती खींच कर लंबा किया गया. कुल मिलाकर अगर आप सच में वैल्ले है और अगर आपके पास कुछ भी करने को नहीं है, मोटा-मोटा अगर आप बेरोजगार है, तो आप ये फिल्म देख लीजिएगा.

रेटिंग- 2/5 स्टार्स

Read More: O Romeo ने रिलीज से पहले ही छापे नोट, Advance Booking में कहर ढाती दिखी फिल्म

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।