O Romeo Advance Booking Day 1: शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की अपकमिंग फिल्म ‘ओ’रोमियो’को लेकर हर किसी के बीच एक अलग सा क्रेज बना हुआ है. इस शुक्रवार, यानि कि 13 फरवरी, 2026 को बड़े पर्दे पर ये फिल्म रिलीज़ होने वाली है .फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं और इसके एडवांस बॉक्स ऑफिस नंबर्स इस एक्साइटमेंट का सबूत हैं. ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि ये फिल्म रणवीर सिंह की धुरंधर और सनी देओल की बॉर्डर 2 को एडवांस बुकिंग में हरा पाती है या नहीं. तो चलिए आपको बताते है कि इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई की है.
O Romeo Advance Booking Day 1 Collection: ओ’रोमियो डे 1 एडवांस बुकिंग अपडेट

ओ ‘रोमियो ने रिलीज से पहले ही रोमांस का एक अलग सा माहौल बना दिया है और फिल्म की अच्छी प्री टिकट सेल हो रही है. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, ओ’रोमियो ने पूरे भारत में एडवांस बुकिंग में बिना ब्लॉक सीटों के 36.69 लाख रुपये कमाए हैं, जिसमें 3,449 शो में करीब 16,226 टिकट बिके हैं. अगर ब्लॉक सीटों को शामिल किया जाए, तो आज, 11 फरवरी, 2026 सुबह 8 बजे तक कुल कमाई 1.42 करोड़ रुपये हो गई है. हालांकि फिल्म के पास एडवांस बुकिंग से कमाई करने के लिए तीन दिन और हैं, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ओ’रोमियो धुरंधर और बॉर्डर 2 के आंकड़े पार कर पाती है या नहीं.
O Romeo Release Date: ओ’रोमियो में हिट होने के हैं कई फैक्टर्स

ओ’रोमियो के पास बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के लिए कई फैक्टर्स हैं. एक तो ये है कि इस फिल्म के साथ शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज लगभग 12 साल बाद फिर से साथ आ रहे हैं और दूसरा ये कि साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनी ये फिल्म बहुत सारे सटार्स के साथ आ रही है.
O Romeo Advance Booking Day 1: ओ’रोमियो: रिलीज़ डेट

ओ’रोमियो वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले, शुक्रवार, 13 फरवरी, 2026 को सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक दे रही है. अब तक मेकर्स ने ‘हम तो तेरे ही लिए थे’, ‘आशिकों की कॉलोनी’, ‘इश्क का फीवर’ और ‘पान की दुकान’ समेत चार गाने रिलीज़ किए हैं और खास तौर पर फिल्म के ट्रेलर और टीजर के आने के बाद से तो इसको लेकर क्रेज एक अलग ही लेवल पर चला गया है.


Download Android App
Download iOS App




