Tuesday Box Office Collection: सिनेमाघरों में नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की फिल्म ‘वध 2’ और आसिफ शेख की फिल्म ‘भाभी जी घर पर हैं’ को रिलीज हुए पांच दिन पूरे हो चुके हैं. इस बॉक्स ऑफिस क्लैश की वजह से इन दोनों ही फिल्मों के कलेक्शन पर काफी असर पड़ा है. जहां पहले ये माना जा रहा था कि इन फिल्मों की कमाई काफी अच्छी होगी, तो वहीं अब ये माना जा रहा है कि ये शायद ही अपना मेकिंग बजट रिकवर कर पाएंगी. तो चलिए जानते हैं कि इन दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है.
Bhabiji Ghar Par Hain Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा भाभीजी का प्रदर्शन

सबसे पहेल बात कर लेते है भाभीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन’ की. ये नई कॉमेडी फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नही दिखा पाई है. पहले सोमवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई और पांचवें दिन इसने मात्र 17 लाख रुपये कमाए, जिससे भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसका चार दिनों का टोटल कलेक्शन 97 लाख रुपये रहा.
आपको बता दें कि फिल्म की ब्रांड वैल्यू टेलीविजन आईपी की वजह से है, जो फिलहाल इसके कलेक्शन को बढ़ा रही है. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इसकी सफलता के लिए यह काफी नहीं होगा. अगर ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो, ‘ भाभीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन’ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के साथ इस हफ्ते क्लोजिंग करेगी.

Tuesday Box Office Collection: भाभी जी घर पर हैं का दिन के अनुसार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:
दिन बॉक्स ऑफ़िस
1 20 लाख रुपये
2 20 लाख रुपये
3 30 लाख रुपये (अनुमानित)
4 10 लाख रुपये (अनुमानित)
5 17 लाख रुपये (अनुमानित)
कुल 97 लाख रुपये
Vadh 2 Collection Day 5: वध 2 ने कमाए कितने करोड़

वहीं संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर फिल्म ‘वध 2‘ की बात करें तो इसमें कुमुद मिश्रा, शिल्पा शुक्ला, अमित कुमार और बाकी के एक्टर्स भी हैं. लेकिन इतनी बड़ी स्टार कास्ट होने के बावजूद भी इस फिल्म ने पहले मंगलवार को भारी गिरावट दर्ज की है. फिल्म की कुल कमाई में सिर्फ 27 लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई है और पहले दिन के मुकाबले इसमें करीब 45 प्रतिशत की गिरावट आई है.
शुरुआत तो फिल्म की अच्छी रही, लेकिन फिल्म उस रफ्तार को बरकरार नहीं रख पाई. फिलहाल 2.57 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के साथ, ऐसा माना जा रहा है कि वध 2 इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला हफ्ता लगभग 3 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के साथ खत्म करेगी.

Tuesday Box Office Collection: वध 2 का दिन के अनुसार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:
दिन नेट
शुक्रवार 0.45 करोड़ रुपये।
शनिवार 0.75 करोड़ रुपये।
रविवार 0.85 करोड़ रुपये।
सोमवार 0.25 करोड़ रुपये।
मंगलवार 0.27 करोड़ रूपये (अनुमानित)
कुल 2.57 करोड़ रुपये.
Read More: Rao Inderjeet ने राजपाल यादव को दिए करोड़ों रूपये, एक्टर पर हुए केस पर कही ये बड़ी बात


Download Android App
Download iOS App




